जनाधिकारों को लेकर 11 सितम्बर को होगा अखिल भारतीय किसान महासभा का जिला सम्मेलन 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। अखिल भारतीय किसान महासभा जिला नैनीताल का 11 सितम्बर को जग्गी टैंन्ट हाउस, दुध डेयरी चौराहा, पुराना खत्ता, बिन्दुखत्ता में प्रातः 10 बजे से जिला सम्मेलन होगा। जिसमें जल, जंगल, जमीन और खेती–किसानी, पशुपालन पर किसान–जनविरोधी नीतियों के माध्यम से हो रहे कारपोरेट हमलों पर गम्भीर चिन्तन–मनन करते हुए कारपोरेट लूट और सरकारी झूठ का पर्दाफाश कर अमन पसंद जनता को साथ लेकर जनाधिकारों के लिए इस लूट–झूठ के खिलाफ बड़े जनांदोलन का आगाज किया जाएगा । सम्मेलन के मुख्य अतिथि कामरेड राजा बहुगुणा होंगे और सम्मेलन का उद्घाटन अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी करेंगे ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में

अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष और नैनीताल जिला संयोजन समिति के संयोजक बहादुर सिंह जंगी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 11 सितम्बर 2022 को जग्गी टैंन्ट हाउस पुराना खत्ता बिन्दुखत्ता में किसान महासभा का जिला सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से किसानों की सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य, आवारा गोवंश से निजात के लिए पशुपालन विरोधी गोवंश संरक्षण अधिनियम को समाप्त करने या गोवंश की सरकारी खरीद पक्की करने के साथ ही जल, जंगल, जमीन, खेती किसानी को कारपोरेट घरानों के हवाले करने वाले सभी किसान – जनविरोधी कानूनों को रद्द करने के लिए गहन विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बिन्दुखत्ता में किसान महासभा का जिला सम्मेलन कराने को लेकर कहा कि हम सम्मेलन में भागीदारी करने वाले संघर्षशील साथियों को दिखाना चाहते हैं कि शासक वर्ग के दमन के वाबजूद जनता के संघर्ष से बिन्दुखत्ता किसी शहरी विकास से पीछे नहीं है परन्तु अभी भी शासक वर्ग राजस्व गांव, मालिकाना हक दिलाने के नाम पर वोट लेकर हम भूमिहीन किसानों की एकता को खण्डित करने के षड़यंत्र लगातार कर रहा है जबकि किसान महासभा द्वारा पांचवीं विधानसभा के पहले और दूसरे सत्र में मुख्यमंत्री और विधायक लालकुआं को ज्ञापन देकर विधानसभा में राजस्व गांव का प्रस्ताव लाने का निवेदन किया ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  

इस सम्मेलन से बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव और सभी खत्तावासियों को मूलभूत सुविधाओं के साथ नागरिक अधिकारों को पाने के लिए अपनी चट्टानी एकता से बड़े जनांदोलन को खड़ा करने की रणनीति भी बनाई जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District conference of All India Kisan Mahasabha will be held on September 11 regarding public rights lalkuan news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More