जिला विकास प्राधिकरण ने बनभूलपुरा में अवैध निर्माण कराया ध्वस्त  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जिला विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए आज फिर बनभूलपुरा क्षेत्र में प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के बनभूलपुरा में फर्जी तरीके से मृत व्यक्ति का साइन करा प्राधिकरण से नक्शा पास करवाकर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। जिस पर निर्माणकर्ता के एक परिजन ने प्राधिकरण में इस संबंध में शिकायत की थी। सूचना मिलने पर जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन लगाकर तोड़ दिया। प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने बताया निर्माणकर्ता के परिजन के द्वारा यह शिकायत की गई थी, उक्त निर्माण में एक मृत व्यक्ति का फर्जी साइन करवा कर नक्शा पास करवाया गया है। प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय के निर्देश के बाद अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। इस कार्यवाही के दौरान एक स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंचे और प्राधिकरण की कार्रवाई का विरोध करने लगे, जिन्हें ऋचा सिंह द्वारा कड़ी हिदायत देकर कार्यवाई से दूर रहने को कहा गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Development Authority demolished illegal construction in Banbhulpura Haldwani news Illegal construction Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]

Read More