बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित पाए जाने पर जिला शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

जसपुर। ऊधमसिंह नगर के जिला शिक्षाधिकारी (डीईओ) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जसपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय इस्लामनगर में कड़ी कार्रवाई करते हुए बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित पाए जाने पर प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार को निलंबित कर उप शिक्षाधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया। वहीं, सेवा विस्तार का लाभ ले रहे सहायक अध्यापक भूरे सिंह को तत्काल प्रभाव से सेवानिवृत्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

 

सोमवार सुबह करीब 11 बजे डीईओ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय इस्लामनगर का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा विद्यालय की कक्षाओं और परिसर में गंदगी, शैक्षणिक अनुशासन की कमी तथा अन्य शिक्षकों की अनुशासनहीनता जैसी गंभीर खामियां भी सामने आईं।

 

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि विद्यालय की दैनिक पंजिका में छात्रों की उपस्थिति बहुत कम दर्ज की गई थी। मध्यान्ह भोजन योजना के तहत उपयोग होने वाले चावल और अन्य सामग्री का सही तरीके से भंडारण नहीं किया गया था। इन खामियों के आधार पर डीईओ ने प्रधानाध्यापक को निलंबित किया और सहायक अध्यापक का सत्रांत लाभ निरस्त कर उन्हें तुरंत सेवानिवृत्त कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

 

डीईओ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि विद्यालयों में किसी भी प्रकार की अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित किया गया, जबकि गंभीर लापरवाही पाए जाने पर सहायक अध्यापक को सेवा मुक्त किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Absent from school without notice District Education Officer suspends headmaster jaspur news Suspension news The District Education Officer suspended the headmaster for being absent from school without prior notice. Uttarakhand News udham singh nagar news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज जसपुर न्यूज जिला शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित निलंबन न्यूज बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More