जिला निर्वाचन कार्यालय की नागरिकों से अपील, बिना घबराएं निर्धारित दस्तावेजों के साथ सत्यापन प्रक्रिया में करें सहयोग 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाया जा रहा है। जिलानिर्वाचन कार्यालय ने नागरिकों से अपील की है कि सत्यापन संबंधी नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं और निर्धारित दस्तावेजों के साथ सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग करें।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। नाम, आयु, पता, वर्तनी अथवा अन्य अभिलेखीय विसंगतियों के आधार पर संबंधित मतदाताओं को सत्यापन के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

कई मामलों में पुराने अभिलेखों, शैक्षिक प्रमाण पत्रों और  पारिवारिक विवरणों में अंतर पाए जाने पर भी सत्यापन कराया जा रहा है। कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल नोटिस जारी होने से किसी मतदाता का नाम सूचीसे नहीं हटाया जाएगा।प्रत्येक व्यक्ति को अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया जाएगा। सुनवाई के बाद ही नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

भारत निर्वाचन आयोग ने सत्यापन के लिए 11 प्रकार के दस्तावेजों को मान्य किया है। इनमें सरकारी पहचान पत्र, पेंशन भुगतान आदेश, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर तथा सरकार द्वारा जारी भूमि या मकान आवंटन पत्र शामिल हैं।

मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 निर्धारित किया गया है। पात्र अविवाहित नागरिक भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल और उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने नागरिकों से सत्यापन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।  कहा कि जनसहभागिता से ही शुद्ध, विश्वसनीय और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार की जा सकती है, जो मजबूत लोकतंत्र का आधार है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report appeals to citizens cooperate without pani Devbhoomi News District Election Office appeals to citizens: cooperate in the verification process with the prescribed documents without panic Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad prescribed documents The District Election office uttarakhand news verification process

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More