पारिवारिक विवाद के चलते खतरा बने शस्त्र लाइसेंस को जिलाधिकारी ने किया निरस्त   

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

नैनीताल। पिता और सगे भाई की शिकायत पर पारिवारिक संपत्ति विवाद केचलते भावनात्मक तनाव और हिंसा की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने विकास किरौला का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि विकास किरौला पुत्र  जी एस किरौला, निवासी बलोट होटल, भुजियाघाट, नैनीताल के विरुद्ध उपलब्ध अभिलेखों एवं तथ्यों के अवलोकन में यह स्पष्ट हुआ कि लाइसेंसी का अपने पिता एवं सगे भाई के साथ संपत्ति को लेकर विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। इन वादों से पारिवारिक सदस्यों के मध्य गहरे वैमनस्य की स्थिति सामने आई है, जिससे भावनात्मक उत्तेजना की प्रबल संभावना बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

लाइसेंसी के पिता एवं भाई द्वारा अपने जीवन को लेकर आशंका व्यक्त किए जाने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि व संपत्ति से जुड़े पारिवारिक विवाद स्वभावतः अत्यंत संवेदनशील होते हैं और ऐसे मामलों में शस्त्र की उपलब्धता स्थिति को और अधिक गंभीर एवं घातक बना सकती है। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर यह आशंका भी व्यक्त कीगई कि शस्त्र का दुरुपयोग परिवार के ही सदस्यों के विरुद्ध किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

प्रशासन के अनुसार, इस प्रकार के विवाद न केवल पारिवारिक और सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित करते हैं, बल्कि लोक शांति एवं सार्वजनिक व्यवस्था के लिए भी खतरा बन सकते हैं। जनहित और लोक शांति को सर्वोपरि मानते हुए शस्त्र लाइसेंस को बनाए रखना उपयुक्त नहीं पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

इन्हीं तथ्यों और संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने विकास किरौला का शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Magistrate cancels weapons license nainital news The District Magistrate cancelled a weapons license that had become a threat due to a family dispute uttarakhand news Weapons license becomes a threat in family dispute उत्तराखण्ड न्यूज जिलाधिकारी ने निरस्त किया शास्त्र लाइसेंस नैनीताल न्यूज पारिवारिक विवाद में खतरा बना शस्त्र लाइसेंस

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More