नियमों के विरुद्ध दाखिला-खारिज पर जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक और राजस्व उप निरीक्षक को किया निलंबित

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

कोटद्वार। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने सुरेंद्र सिंह रावत, राजस्व निरीक्षक चौबटटाखाल् और सुरेंद्र प्रसाद चमोली, राजस्व निरीक्षक लैंसडाउन को उत्तराधिकार के अंतर्गत नियम विरुद्ध दाखिला खारिज करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उक्त प्रकरण की जांच हेतु उप जिलाधिकारी कोटद्वार को जांच अधिकारी नामित करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने उक्त कार्मिकों में से सुरेंद्र सिंह रावत को तहसील लैंसडौन तथा सुरेंद्र प्रसाद चमोली को तहसील थलीसैंण संबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले में जनवरी 2022 में थापली गांव की एक महिला की मौत के बाद उसकी भूमि का दाखिल खारिज का फार्म भरा गया, जिसे बिना जांच के ही राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने स्वीकृत कर दिया, महिला की एक बेटी होने के बावजूद दाखिल खारिज उसके जेठ के बेटे के नाम से चलाया गया। यही नहीं इसके पश्चात 2 सप्ताह के बीच ही व्यक्ति ने वह भूमि किसी और को बेच दी जिसके पश्चात भूमि की रजिस्ट्री के प्रपत्र तहसीलदार के कोर्ट पहुंचे। जहां तहसीलदार चौबट्टाखाल श्रेष्ठ गुनसोला ने पाया कि राजस्व उप निरीक्षक व राजस्व निरीक्षक ने दाखिल खारिज जारी करने में गंभीर लापरवाही दिखाई है। जबकि मृत महिला के नाम दर्ज होने का सही अंकन भी नहीं किया गया है। और दस्तावेजों में मृत्यु प्रमाण पत्र भी नहीं पाया गया, इसके साथ ही अन्य कई खामियां भी पकड़ी गई ।तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर डीएम डॉक्टर विजय कुमार जोगदंडे ने राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद और राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रावत को निलंबित कर दिया है। डीएम ने सुरेंद्र प्रसाद चमोली को तहसील थलीसैंण और सुरेंद्र सिंह रावत को तहसील लैंसडौन से संबंध करते हुए पूरे प्रकरण की जांच एसडीएम कोटद्वार को देकर 15 दिन में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Magistrate suspended Revenue Inspector and Revenue Sub-Inspector on admission-rejection against the rules kotdwara news Pauri gadwal news Suspention news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More