सीएचसी भीमताल की अव्यवस्थाओं से नाखुश जिलाधिकारी ने व्यवस्थायें सुधारने के दिए निर्देश 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
भीमताल। जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने मंगलवार को सीएचसी भीमताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य महकमे के चिकित्सकों को सीएचसी सेंटर की व्यवस्थायें सुधारने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा भीमताल सीएचसी सेंटर कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्र की लाइफलाईन है इसमें 69 ग्राम जुडे है और स्टाफ भी यहां लगभग पूर्ण है। इसलिए संचालन संबंधी सभी व्यवस्थायें समय से ठीक कर ली जाएं।निरीक्षण के दौरान चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ के काफ़ी समय से अनुपस्थित पाये जाने पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ ही सीएचसी के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक का नंबर नेम प्लेट बोर्ड पर दर्ज करने व ऑनलाईन ओपीडी पर्ची काटने और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीएचसी सेंटर में जगह जगह अव्यवस्थित सामग्री रखी गई थी जिसे सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिये। मार्चेरी के पास आस-पास सफाई व्यवस्था भी सही नही थी।
 
जिलाधिकारी ने एमओआईसी को 20 दिनों के भीतर सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने और अस्पताल को एक मॉडल के रूप में संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा जो सामग्री इस्तेमाल में नही ली जा सकती है उसका ऑक्शन कर दिया जाए। सीएचसी सेंटर में जितने भी पोस्टर लगे है उन्हें क्रमवार लगाया जाए जो क्षतिग्रस्त हैं उन्हें हटा दिया जाए और जो सामग्री इस्तेमाल में नही आती है उसका डिस्पोजल किया जाए। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि सीएचसी सेंटर की व्यवस्थायें सुव्यवस्थित होने से सभी कार्य सुविधाजनक एवं आसानी हो सकते हैं। सीएचसी सेंटर में एम्बुलेंस हेतु पार्किग का कार्य जिला योजना निधि से किया जा रहा है जिसकी लागत 76 लाख है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। कहा कि गर्भवती महिलाएं जिनकी पहली, दूसरी और तिमाही मे नियमित एएनसी हुई है या नहीं उनका डाटाबेस बनाया जाए साथ ही हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का भी डाटाबेस बनाया जाए।
 
निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ हरीश पंत, प्रभारी अधिकारी नैनीताल प्रमोद कुमार, एमओआईसी डॉ हेमंत मर्तोलिया सहित चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bhimtal news CHC Bhimtal District Magistrate District Magistrate unhappy with the chaos of CHC Bhimtal gave instructions to improve the arrangements unhappy with the chaos of CHC Bhimtal uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]

Read More