मंडलायुक्त ने नियमों के विपरीत बन रही कॉलोनियों के प्लॉट विक्रय पर लगाई रोक  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। जनमिलन कार्यक्रम में लोगों द्वारा आयुक्त दीपक रावत को अवगत कराया कि ईको टाऊन एरिया में (पाल कोलोनाइजर) द्वारा मानकों के विरूद्व भूखण्डों की प्लाटिंग की जा रही है। जिसको गम्भीरता से लेते हुये आयुक्त ने शुकवार की सायं ईको टाऊन फेस-1,2 एवं फेस-3 का स्थलीय निरीक्षण किया। आयुक्त ने निरीक्षण दौरान पाया कि तीन कालोनियों में उचित सुविधायें नही दी गई है। कालोनियों में ग्रीन स्पेस नहीं दिया गया साथ ही सडक, नालों एवं ड्रेनेज सिस्टम का कोई प्रबन्ध नही था एवं एसटीपी भी नही बनी थी। आयुक्त ने इसको गम्भीरता से लेते हुये नगर आयुक्त के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्लाटों की ब्रिकी पर तत्काल रोक लगाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

आयुक्त ने ईको टाऊन कालोनी का निरीक्षण के दौरान पाया कि टाउन सिटी के अन्दर बहुतायता संख्या में बहुमंजिला फ्लैट बनाकर बेचे जा रहे है जो नियम के विरूद्व है। आयुक्त ने मौके पर सिटी मजिस्टेट को निर्देश दिये कि टाउनसिटी के अन्दर बहुमंजिला फ्लैट के मानचित्र किसके द्वारा स्वीकृत किये गये इसकी आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये, साथ ही कोलोनाजर को नोटिस देने के भी निर्देश दिये। आयुक्त ने कहा कि टाउनसिटी मानचित्र के अनुसार पार्क, सडक, सडक के दोनो ओर नालियां, एवं ड्रेनेज सिस्टम स्थलीय निरीक्षण पर नही पाया गया। जिसको गम्भीरता से लेते हुये तत्काल नोटिस के साथ ही ब्रिकी पर रोक लगाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने कहा कि आम लोगों को जो सुविधायें दी जानी थी वह नही दी गई। निरीक्षण के दौरान मौके पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह, तहसीलदार संजय कुमार के साथ ही राजस्व निरीक्षक एवं प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Deepak Rawat Divisional commissioner banned the sale of plots of colonies being built against the rules Haldwani news Kumaon commissioner Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

विवाद के बाद खूनी वारदात : पत्नी की हत्या कर कमरे में बैठा रहा पति, मौके से गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   Bloody incident following a dispute: Husband kills wife and sits in the room; arrested at the scene   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून के डालनवाला में पति ने चापड़ से कई वार कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी कमरे में ही बैठा रहा। पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

एडवोकेट चंदन सिंह मेहता की दमदार पैरवी : पॉक्सो और मारपीट के आरोपों से भाई-बहन दोषमुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। एफआईआर संख्या 02/2023 से जुड़े पॉक्सो एवं मारपीट के मामले में अभियुक्त पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंदन सिंह मेहता की प्रभावी पैरवी पर एफटीसी पॉक्सो एक्ट, नैनीताल के माननीय न्यायाधीश सुधीर तोमर, एचजेएस की अदालत ने सगे भाई-बहन को दोषमुक्त कर दिया।  […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन […]

Read More