मंडलायुक्त ने अटल उत्कृष्ट आदर्श इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, खामियों पर शिक्षकों को लगाई फटकार 

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को अटल उत्कृष्ट आदर्श इन्टर कॉलेज फूलचौड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अर्थशास्त्र विषय को लम्बे अरसे से बच्चों को नहीं पढ़ाने पर आयुक्त ने प्रधानाचार्य आशीष शर्मा एवं अर्थशास्त्र अध्यापक जमन सिंह मेहरा को जमकर फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान बच्चों ने आयुक्त दीपक रावत को बताया कि विद्यालय में अंग्रेजी विषय के अध्यापक लाल सिंह द्वारा इंग्लिश विषय में उन्हें कुछ नहीं पढ़ाया जाता है। अध्यापक द्वारा सेल्फ स्टडी ही कराई जाती है। इतना ही नहीं अंग्रेजी के चैप्टर में केवल सारांश बताया जाता है। जिस पर आयुक्त ने लाल सिंह को क्लास लेने के निर्देश दिये। आयुक्त के कहने पर लाल सिंह, अंग्रेजी के भावार्थ को हिन्दी में बताने पर नाकाम रहे। आयुक्त ने अध्यापक लालसिंह के साथ ही प्रधानाचार्य अशीष शर्मा को भरी क्लास में फटकार लगाई। कहा कि पहले खुद पढ़ें उसके पश्चात बच्चों को पढायें। उन्होंने मौके पर एडी शिक्षा को निरीक्षण नोट भेजने के निर्देश दिये। साथ ही यह भी कहा कि एडी शिक्षा विद्यालय में स्कूल का निरीक्षण करें।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देश दिये कि प्रत्येक क्लास की मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने निर्देश दिये। आयुक्त ने कहा कि एडी शिक्षा के निरीक्षण के उपरान्त दोबारा विद्यालय का निरीक्षण किया जायेगा। इसके उपरान्त आयुक्त श्री रावत ने हिम्मतपुर बैजनाथ ग्राम में बनने वाले ओवरहैड टैंक एवं निर्माणाधीन ट्यूबवैल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियंता जलसंस्थान विशाल सक्सेना ने बताया कि इस ट्यूबवैल से 4 गावों के 528 परिवारों के पेयजल की लाईन से जलजीवन मिशन योजना के अन्तर्गत जोड़ा जायेगा। आयुक्त ने मौके पर ट्यूबवैल हेतु बोरवैल में लगाये जाने वाले पाइपों का निरीक्षण किया। कहा कि पाईपों की क्वालिटी उच्च कोटी की होनी चाहिए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सेना को निर्देश दिये कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Divisional Commissioner did surprise inspection of Atal Utkrisht Adarsh ​​Inter College Haldwani news reprimanded teachers on shortcomings Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More