डीएम नैनीताल ने कैंचीधाम बाईपास का निरीक्षण कर कार्य समय पर पूरा नहीं होने पर ठेकेदार से वसूली के साथ ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
भवाली। जिलाधिकारी वंदना ने कैंची धाम क्षेत्र में मास्टर प्लान के तहत विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर भवाली से नैनी बैंड तक बाई पास सड़क पर किए जा रहे डामरीकरण व अन्य कार्यों की जानकारी लोनिवि के अधीक्षण अभियंता से ली।अधीक्षण अभियंता ने बताया कि उक्त बाईपास मार्ग कुल 5.5 किलोमीटर लम्बाई का है जिसमें से लगभग 3 किलोमीटर में डामरीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है इसके अतिरिक्त सड़क में नाली निर्माण सहित अन्य सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण सड़क का निरीक्षण करते हए आगामी 15 मई तक सड़क में हॉटमिक्स व अन्य सुधारीकरण सम्बंधी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि भवाली, नैनीताल, कैंची धाम आने वाले भक्तों और पर्यटकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, और उक्त बाईपास मार्ग का उपयोग आवागमन के साथ ही पार्किंग के उपयोग में लाया जा सके। 
 
जिलाधिकारी ने कहा कि एक लेन में पार्किंग तथा दूसरे में वाहनों का आवागमन होगा। उक्त बाईपास पार्किंग के साथ ही कैंचीधाम जाने वाले वाहनों के लिए उपयोगी रहेगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाईपास सड़क में कलमठों एवं नाली की सफाई मानसून से पूर्व कराने के निर्देश विभाग को दिए ताकि वर्षात में ड्रेनेज़ की व्यवस्था सुचारु रहे और सड़क को भी नुकसान न हो।कहा कि सड़क में जो भी अन्य कार्य होने हैं जिसमें कलमठ ठीक करना, कोजवे निर्माण, मलवा हटाना ये सभी कार्य भी मानसून प्रारम्भ से पूर्व कर लिए जाय, व सड़क सुरक्षा के कार्य इस दौरान करा लिए जाय। सेनिटोरियम तिराहे का चौड़ीकरण कर उसे विकसित कराए जाने हेतु वन चौकी को वर्तमान स्थल से पीछे शिफ्ट किए जाने के निर्देश देते हुए उप जिलाधिकारी कैंचीधाम एवं अधिशासी अभियंता लोनिवि नैनीताल को इस सम्बन्ध में प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर, शीघ्र नई वन चौकी का निर्माण करने के निर्देश दिए। साथ ही सेनिटोरियम बैंड में पूर्व में बने शौचालय जो वर्तमान में क्षतिग्रस्त हो गया है और बंद पड़ा है उसके स्थान पर नया हाईटैक शौचालय का निर्माण कराने के निर्देश ईओ नगर पालिका भवाली को दिए, ताकि आने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके। क्षेत्र भ्रमण केदौरान जिलाधिकारी ने सेनिटोरियम से रातीघाट बाईपास मार्ग का भी निरीक्षण कर उसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए, जिससे पर्यटन सीजन व कैंची मेले के दौरान इसका उपयोग किया जा सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि भवाली रातीघाट बाईपास सड़क निर्माण हेतु वन भूमि प्रस्ताव भारत सरकार में पंहुच गया है। मुख्यमंत्री द्वारा केन्द्रीय वन मंत्री से इसकी स्वीकृति हेतु अनुरोध किया गया है। शीघ्र ही उक्त मार्ग की वन भूमि की स्वीकृति प्राप्त हो जाएगी, इस सबंध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए कि अनुमति प्राप्त होने तक द्वितीय चरण की डी पी आर तुरंत तैयार कर ली जाय, ताकि वन भूमि स्वीकृति मिलते ही शासन को धनराशि प्रस्ताव भेजा जा सके। 
 
जिलाधिकारी ने रातीघाट के समीप बनाए जा रहे हेलीपैड के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर लोनिवि से जानकारी प्राप्त कर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नैनीताल को शीघ्र ही हैलीपेड में ट्रायल करने हेतु युकाडा को पत्राचार करने और हेलीपैड को स्थाई रूप से निर्मित करने के निर्देश देते हुए रातीघाट स्थित मात्र शिशु एवं परिवार कल्याण उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया तथा
एएनएम से जानकारी ली व निर्देश दिए कि क्षेत्र में जो 9 गाँव हैं वहाँ जाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कराऐं। इस हेतु कैम्प का रोस्टर तैयार कर शुक्रवार को प्रस्तुत करने के साथ ही कैम्प लगाऐं।  
 
जिलाधिकारी ने कैंची धाम में लगभग 63 करोड़ रूपये की लागत से बनाई जा रही मल्टी स्टोरी पार्किंग, ध्यान केन्द्र, पाथवे, पैदल पुल निर्माण आदि कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था लोनिवि के अधिकारीयों से जानकारी लेते हुए कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने 546.75 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे सेनिटोरियम भवाली को जोड़ने वाले रानीखेत रोड में बनरहे निर्माणाधीन मोटर पुल के निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान अत्यधिक धीमी गति से हो रहे कार्य पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियंता लोनिवि भवाली से स्पष्टीकरण लेते हुए विभाग द्वारा ठेकेदार पर की गई कार्यवाही के सम्बन्ध में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 
इस दौरान लोनिवि के अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तु, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित लोनिवि, एनएच, पर्यटन, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bhawali news DM Nainital inspected Kainchidham bypass and gave instructions to blacklist the contractor and recover the money from him if the work is not completed on time. DM Nainital inspected Kainchidham bypass and gave instructions to blacklist the contractor and recover the money from him if the work is not completed on time. Uttarakhand News

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More