छात्रा से यौन शोषण का आरोपी डॉक्टर आया पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पंतनगर। बीते दिनों पंतनगर विश्वविद्यालय में छात्रा के साथ हुई अभद्रता मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए यौन शोषण के आरोपी डॉ. दुर्गेश कुमार को टांडा बैरियर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर यहां से भागने की फिराक में था। 

जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पंतनगर विश्वविद्यालय में तैनात चिकित्सक पर एक छात्रा ने यौन शोषण व अश्लील हरकतों का आरोप लगाया था। जिसपर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज होने के 14 घण्टे बाद आरोपी डॉक्टर को टांडा बैरियर से गिरफ्तार किया है, जोकि कहीं भागने की फिराक में था। ज्ञातव्य हो गत दिवस पंतनगर कृषि अस्पताल में तैनात डॉक्टर दुर्गेश कुमार पर एक छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए अश्लील हरकते करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। जिसके बाद आज आंदोलनरत छात्रों की बात को जिले के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने गंभीरता से सुना। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी स्वयं प्रकरण की मॉनिटरिंग करने लगे और आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी को लेकर टीम का गठन किया। टीम में पंतनगर थानाध्यक्ष राजेद्र डांगी, पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट व सिडकुल चौकी इंचार्ज पंकज कुमार एवं उनकी टीम मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Doctor accused of sexually assaulting a student came under police custody pantnagar news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More