रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती के मास्टर माइंड को दून पुलिस ने किया पटना के बेयूर से गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती के मास्टर माइंड को पुलिस ने पटना जिले के बेयूर थाना एरिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे रिमांड में लेकर दून आ रही है। पूछताछ में कई अहम जानकारियां भी मिली हैं।

बताते चलें कि 9 नवंबर को रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती प्रकरण में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती घटना के मास्टरमाइंड शशांक सिंह उर्फ सोनू राजपूत पुत्र धनंजय कुमार निवासी ग्राम सोनापुर थाना सिमरी बख्तियारपुर जिला सहरसा बिहार को बीती देर रात पटना बेऊर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा बेऊर जेल से ही पूरी डकैती की घटना की साजिश रची गई थी तथा घटना में शामिल अभियुक्तो को घटना से पूर्व वाहन, अस्लहे तथा अन्य सामान उपलब्ध करवाये गए थे। अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड हेतु पटना न्यायालय में दून पुलिस द्वारा पेश किया गया। जहां न्यायालय द्वारा अभियुक्त का 03 दिवस ट्रांजिट रिमांड स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा उसे दून लाया जा रहा है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसके और सुबोध सिंह ने साथ मिलकर वर्ष 2016 में बैरकपुर पश्चिम बंगाल में मणिपुरम गोल्ड शॉप में करीब 28 किलो सोने की डकैती व वर्ष 2017 में आसनसोल पश्चिम बंगाल में मुथूट फाइनेंस ब्रांच में करीब 55 किलो सोने की डकैती साथ में मिलकर करी थी। उक्त घटनाओं के बाद शशांक अलग से जेल से अपना गैंग संचालित किया करता है। अभी तक डकैती प्रकरण में पूर्व में 10 अभियुक्तो की गिरफ्तारी हो चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Doon Police arrested the mastermind of Reliance Jewelery showroom robbery from Beur Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More