कार्यों में लापरवाही पर डीपीआरओ पंचायती राज निदेशालय से संबद्द  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) अतुल प्रताप सिंह को उनके पद से हटाते हुए पंचायती राज निदेशालय, देहरादून से अटैच कर दिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। उनकी जगह हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ललित नारायण मिश्रा को डीपीआरओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

जानकारी के अनुसार, कार्यों में लापरवाही को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिन पर स्थानीय लोगों ने भी शासन तक अपनी बात पहुंचाई थी। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई। साथ ही, पूरे मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। इस समिति में शासन के संयुक्त सचिव ध्रुव मोहन सिंह राणा, पंचायती राज विभाग के संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी और वित्त नियंत्रक शशि सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

यह जांच समिति जल्द ही हरिद्वार का दौरा कर शिकायतों की विस्तृत जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।फिलहाल सीडीओ ललित नारायण मिश्रा ही डीपीआरओ का कार्यभार संभालेंगे। उम्मीद है कि जांच के बाद जल्द ही नए डीपीआरओ की नियुक्ति की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना : हादसे में नौ श्रमिकों की मौत जबकि छह अन्य की तलाश जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: action taken against DPRO DPRO related to Directorate DPRO related to Panchayati Raj Directorate DPRO related to Panchayati Raj Directorate for negligence in work haridwar news Hindi News Negligence in work News of the news is true The news is true uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार्य में लापरवाही खबर सच है खबर सच है की खबर डीपीआरओ निदेशालय से संबद्द डीपीआरओ पंचायती राज निदेशालय से संबद्द डीपीआरओ पर कार्यवाही हरिद्वार न्यूज हिंदी खबर

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More