हल्द्वानी। पेड़-पौधों की सेवा पूरे ब्रह्मांड की सेवा है क्योंकि पेड़ हमेशा प्राणियों की सेवा में रहते हैं। प्राणियों द्वारा छोड़े गए विष को पचाकर हमें अमृत देते हैं और यहीं वजह है कि भारतीय संस्कृति ने वृक्षों को देवता माना है। इसी मान्यता को हमें अगली पीढ़ी तक पहुंचाना है। ऐसा ही कुछ संदेश पूर्व जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ आशुतोष पंत द्वारा देते हुए विगत कई वर्षो से वृक्षारोपण किया जा है।
डॉ पंत द्वारा प्रत्येक वर्ष बरसात सीजन शुरू होते ही अपने पिता की स्मृति में स्वयं के संसाधनों से अब तक लाखों पेड़ जनता को बाटने के साथ ही उन्हें सुरक्षित रखने का अभियान भी चलाया गया है। जिसकी कड़ी में डॉ पंत द्वारा 1 अगस्त को भीमताल मुख्य शिक्षा अधिकारी, 3 अगस्त को कुमाऊं विश्विद्यालय, 8 अगस्त को शांतिपुरी, 10 अगस्त को गौलापर, 15अगस्त को निःशुल्क दमुवाढूँगा में, इससे पूर्व भी कई और बार छायादार एवं फलदार पेड़ों का वितरण किया। हालांकि निष्काम सेवारत ब्यक्तियों का शब्दों में वर्णन बहुत कठिन होता है, फिर भी “खबर सच है” की टीम को जो सच्चाई दिखी उसका वर्णन भी करना जरुरी है। क्यूंकि “खबर सच है” यथा नाम तथा गुण के अंतर्गत वहीं दिखाता है जो सच है। बताते चलें कि डॉ पंत के साथ ही उनकी पत्नी जहां उच्च शिक्षा में छात्रों का मार्गदर्शन कर रहीं है वहीं उनकी पुत्री भी सरकारी चिकित्सालय में अपना योगदान देते हुए जन सेवा का कार्य कर रहीं है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]