भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के उप निदेशक डा० छबील कुमार मेहेर पहुंचे हल्द्वानी, कार्यालय में राजभाषा के उपयोग की प्रगति का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मण्डलीय कार्यालय में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के उप निदेशक डा० छबील कुमार मेहेर ने बुधवार (आज) अपरान्ह युनाइटेड इण्डिया इंश्यूरेंस कम्पनी लिमिटेड के कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी स्थित कार्यालय में पहुंच कर राजभाषा के कार्यालय में उपयोग की प्रगति का निरीक्षण किया। 

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और सशक्त भारत की प्रतीक इंदिरा गांधी को कांग्रेसजनों ने किया नमन 

उप निदेशक डा० छबील कुमार मेहेर ने कार्यालय में राजभाषा अधिनियम के अन्तर्गत संवैधानिक प्रावधानों के अनुपालन हेतु विस्तृत जाँच की। इस दौरान मौजूद कम्पनी के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून से क्षेत्रीय प्रबन्धक अशोक भाष्कर पाण्डेय एवं राजभाषा अधिकारी अंजू बाला वरिष्ठ मण्डलीय प्रबन्धक अनीश कुमार श्रीवास्तव ने डा० मेहेर के कार्यालय में पधारने पर स्वागत एवं अभिनन्दन किया। डा० छबिल कुमार मेहेर ने अपने उद्बोधन में कम्पनी के कर्मचारियों एवं अभिकर्ताओं को कम्पनी के कार्यालयीय कार्यो तथा विशेष रूप से बीमा क्षेत्र के ग्राहकों से जुड़े कार्यों में अधिकाधिक हिन्दी भाषा का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने मुख्य रूप से इस बात पर बल दिया कि कम्पनी के सभी प्रपत्र, साइन बोर्ड तथा मैनुअल आदि द्विभाषी रूप में प्रयोग में लाये जायें। उन्होंने कार्यालय में हिन्दी के प्रयोग की प्रगति को सन्तोषजनक पाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Department of Official Language Deputy Director Dr Chhabil Kumar Meher Government of India Haldwani news inspected the progress of use of official language in the office Ministry of Home Affairs reached Haldwani Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

INDIA गठबंधन की मेगा रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। यहां रामलीला मैदान में रविवार क INDIA गठबंधन की ओर से चुनाव में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में मेगा रैली आयोजित की गई। रैली के माध्यम से विपक्षी दलों ने अपनी एकजुटता और राजनीतिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रविवार (आज) दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गईं। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]

Read More