हल्द्वानी के मशहूर सर्जन और संजीवनी अस्पताल के संचालक डॉ महेश कुमार डूबे झील में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। ट्रैकिंग पर गए शहर के मशहूर सर्जन और संजीवनी अस्पताल के संचालक डॉ महेश कुमार झील में डूब गए। कश्मीर के पुलवामा जिले में झील पर पैदल चलने के लिए बने लकड़ी के पुल पर जा रहे डॉ महेश कुमार अचानक तेज बारिश में पुल टूटने के कारण अपने साथी व स्थानीय गाइड डॉक्टर शकील अहमद के साथ झील की तेज धारा में बह गए। देर शाम तक चले सर्च आपरेशन में दोनों का पता नहीं चल सका। ऐसे में अनहोनी की आशंका में स्वजन सहमे हुए हैं। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद 12 अन्य लोगों को बचाव दल ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

प्राप्त जानकारी के अनुसार डा. महेश कुमार 18 जून को हल्द्वानी से अपने साथियों के साथ ट्रैकिंग के लिए तारसर झील क्षेत्र में पहुंचे थे। उनके साथ तीन टूरिस्ट गाइड व 14 अन्य लोग भी थे। वहां तीन दिन से लगातार भारी बारिश के कारण दल ऊपर फंस गया। झील का जलस्तर बढ़ने से बुधवार सुबह तारसर झील पर बने पैदल पुल का हिस्सा ढह गया। इससे डा. महेश और उनके साथ रहे गांदरबल के डा. शकील अहमद झील में डूब गए। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने दल के 12 सदस्यों को वहां से निकाल आरू बेस कैंप तक पहुंचा दिया। पहलगाम के तहसीलदार मोहम्मद हुसैन ने बताया कि डा. महेश व डा. शकील झील में डूब गए हैं। वहीं, डा. महेश के साथ गए हल्द्वानी के ही डा. रोशन ने बताया कि वह डूब गए हैं। अभी उनका कुछ पता नहीं चल सका है। गुरुवार सुबह बचाव दल फिर उनकी तलाश करेगा। अभी हम सभी उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

ट्रैकिंग के शौकीन हैं डा. महेश

नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक महेश कुमार ट्रैकिंग के शौकीन हैं। वह समय-समय पर ट्रैकिंग के लिए दूरस्थ इलाकों में जाते रहे हैं। हाल ही में गढ़वाल भी ट्रैकिंग के लिए गए थे। मौजूदा समय में डा. महेश अपनी बेटी के साथ अस्पताल का संचालन करते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dr. Mahesh Kumar drowned in the lake. Haldwani news the famous surgeon of Haldwani and the operator of Sanjeevani Hospital Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More