डॉ सुरेंद्र पडियार होंगे अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक और अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 से सम्मानित 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
खटीमा। एचएनबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह पड़ियार को शिक्षक दिवस के दिन प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक और अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2024 में उनके द्वारा किए गए शोध और अन्य एकेडमिक्स कार्य के लिए इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्गनाइज्ड रिसर्च और ग्रीन थिंकरज़ जो की नीति आयोग, गवर्मेंट ऑफ इंडिया से पंजीकृत के द्वारा सेंटर फॉर स्मार्ट मॉडर्न कंस्ट्रक्शन, वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया, द इंटेलिजेंट इंडियन, एल्सेवियर मेंडेली से संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
 
डॉ सुरेंद्र ने इस वर्ष जनवरी 2024 से 2 शोध पत्र ESCI में 4 शोध पत्र Scopus, 4 शोध पत्र web of science, 2 शोध पत्र पीर रिव्यू जर्नल, 3 शोध पत्र यूजीसी केयर ग्रुप 1, 2 बुक चैप्टर स्प्रिंगर में दो अन्य बुक चैप्टर एडिट पुस्तक में प्रकाशित होने के साथ 4 पेटेंट और 3 पुस्तक लेखन का कार्य जनवरी 2024 से अगस्त 2024 तक किया गया है। डॉ सुरेंद्र को इस से पूर्व भी शोध और अन्य शैक्षणिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए बेस्ट रिसर्च स्कॉलर अवार्ड, बेस्ट रिसर्च अवार्ड, अंतराष्ट्रीय यंग साइंटिस्ट अवार्ड, अंतराष्ट्रीय विशिष्ट अचीवर अवार्ड 2023, उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 और वर्ष 2023 में आनंद वर्धन एडिशनल चीफ सेक्रेटरी गवर्मेंट ऑफ उत्तराखंड के द्वारा बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। डॉ सुरेंद्र पडियार मूल रूप से नैनीताल जिला के ओखलकांडा विकासखंड के निवासी है और उच्च शिक्षा में वर्ष 2014 से गणित के प्राध्यापक के रूप में अध्यापन कार्य कर रहे है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार के सभी कार्मिकों सहित अन्य लोगो ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dr. Surendra Padiyar Dr. Surendra Padiyar to be honored with International Academic and Research Excellence Award 2024 Khatima news to be honored with International Academic and Research Excellence Award 2024 uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More