देहरादून। यहां चकराता क्षेत्रान्तर्गत भंडाराथात के पास यूटिलिटी के दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने शव बरामद कर पुलिस के हवाले किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार (आज) प्रातः 09:30 बजे थाना चकराता द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि सिचार- खुराड भंडाराथात मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन संख्या यूके 16सीए 0161 अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत एसडीआरएफ टीम ने राहत एवं खोज कार्य करते हुए देखा कि वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त गजेन्द्र चौहान पुत्र मातवर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम सिचाड, थाना चकराता के रुप में हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा मृतक के शव को खाई से निकालकर संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]