नशे के राउडी अब हवालात के हीरो हीरालाल

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बीते दिनों मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदन किशोर पुत्र प्रताप राम निवासी हिम्मतपुर वैजनाथ द्वारा थाना मुखानी में आकर लिखित तहरीर दी गई, की वादी के खुद के भाई कुंदनलाल पुत्र प्रताप राम निवासी उपरोक्त की मोटरसाइकिल संख्या UK- 04Q-9672 सुपर स्प्लेंडर व उमेश चंद्र सुयाल पुत्र गंगा दत्त निवासी हल्दु पोखरा नायक चौकी टीपी नगर थाना हल्द्वानी की बाइक संख्या uk-06N-4996 पैशन प्रो को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगा कर दोनों बाइकों को जला दिया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्या 343 /21 धारा 435 भादवी बनाम अज्ञात पंजीकृत करते हुए विवेचना उप निरीक्षक कृष्णागिरी चौकी प्रभारी आरटीओ के सुपुर्द की गई।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस


पंकज भट्ट आईपीएस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा थानाध्यक्ष मुखानी तथा विवेचक उप निरीक्षक कृष्णागिरी को घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों तत्काल गिरफ्तार करने तथा इस प्रकार के अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। थाना मुखानी की पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरा की सहायता से उक्त घटना में संलिप्त दो व्यक्ति हिमांशु कुल्याल पुत्र महेंद्र सिंह कुल्याल निवासी हल्दु पोखरा नायक थाना मुखानी उम्र 25 वर्ष व हरीश तिवारी पुत्र मोहन चन्द तिवारी निवासी करायल पोखरा नायक थाना मुखानी उम्र 25 वर्ष को हिम्मतपुर बैजनाथ के पास बंगाली राय कलफत्ता रेस्टोरेंट से 100 मीटर आगे गिरफ्तार किया गया। चौकी प्रभारी आरटीओ के द्वारा बताया गया कि दोनों व्यक्ति नशे के आदी हैं तथा नशे में धुत होकर इनके द्वारा दोनों मोटरसाइकिलों पर आग लगाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

अभियुक्तों की गिरफ्तारी में  उप निरीक्षक कृष्णा गिरी चौकी प्रभारी आरटीओ, कांस्टेबल दीवान राम,  नवीन राणा एवं निर्मल बिष्ट सम्मिलित रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवसपुलिस के अनुसार 41 […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More