कार का शौक और आर्थिक तंगी के चलते पति-पत्नी बने कार चोर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र से हुई कार चोरी का खुलासा कर दिया है। जांच पड़ताल में पता चला है कि कार को पति पत्नी ने चोरी किया था और चोरी का मकसद कार से घूमना और आर्थिक तंगी के मद्देनजर कार को बेचने की प्लानिंग थी इससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

बुधवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मूल निवासी खूंट धामल अल्मोड़ा व हाल जजी कोर्ट बृजविहार कालोनी निवासी मनीषा बिष्ट की कार । 24 फरवरी को कार घर के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि मनीषा व मंजू पड़ोस में रहते थे। मनीषा 23 फरवरी को मंजू के घर गई तो कार की चाभी भूल गई थी। इसी दिन मुस्कान उर्फ जारा मंजू के घर पहुंची और चाभी चोरी कर ले गई। घर जाकर उसने चाभी पति को सौंपी। इसके बाद दोनों कार चोरी कर फरार हो गए। सिविल लाइन मुरादाबाद निवासी शादाब अली चोरगलिया रोड में अपने पिता के साथ दूध के डेयरी चलाता था। इसी बीच उसकी मुलाकात बनभूलपुरा निवासी मुस्कान उर्फ जारा से हुई। शादाब ने स्वजनों की अनुमति के बिना निकाह कर लिया था। इसके बाद उसे स्वजनों ने अलग कर दिया था। कार चोरी कर दोनों मुरादाबाद में शादी की हनीमून मनाने चल गए। मंगलवार को वापस लौटने पर पुलिस ने उन्हें गौला पुल के पास डंपिंग जोन से मय कार गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पति-पत्नी अब जेल पहुंच गए हैं और अब उनको अपने किए पर पछतावा हो रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में तबादला एक्सप्रेस शुरू, 1592 शिक्षक-कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश जारी ‘

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। लंबे इंतजार के बाद शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। अनुरोध के आधार पर विभाग ने 1592 शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश में संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को सात दिन के भीतर प्रतिस्थानी का इंतजार किए बिना नए तैनाती […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश बनी आफत : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकरने और बोल्डर गिरने से दोनों ओर फंसे वाहन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। लगातार बारिश के चलते नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार (आज) सुबह दो गांव के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। देखते ही देखते पूरा मार्ग मलबे से पट गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद […]

Read More
उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More