घरेलू विवाद के चलते बुजुर्ग पति ने पत्नी की बल्ले से सर फोड़ कर दी हत्या, पुलिस ने लिया हिरासत में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। थाना डालनवाला क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी बुजुर्ग पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना डालनवाला क्षेत्र के बलबीर रोड की है। जहां 70 वर्षीय राम सिंह की शादी 53 वर्षीय उषा से साल 2019 में हुई थी। बुजुर्ग की यह तीसरी शादी थी। इससे पहले दो शादियां कर चुका है जिसमें से एक पत्नी छोड़ कर चली गई और दूसरी महिला की मौत हो गई थी। मृतक महिला का एक बेटा भी है. जो वर्तमान में चेन स्नेचिंग के आरोप में जेल में बंद है। सोमवार की रात की पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच बुजुर्ग ने पत्नी ऊषा के सिर पर बल्ले से वार कर दिया। जिससे उसके सिर से खून निकलना शुरू हो गया। उसके बाद बुजुर्ग आनन-फानन में उसे एंबुलेंस के जरिय नजदीकी अस्पताल भी लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

एसपी सिटी देहरादून सरिता डोभाल ने बताया कि महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की फील्ड यूनिट को मौके पर भेजा गया। बुजुर्ग पति को मौके से हिरासत में लिया गया है। साथ ही मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा पुलिस की ओर से घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई भी जारी है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Due to domestic dispute elderly husband beat his wife with a bat police took him into custody Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More