पारिवारिक कलह के चलते भाई ने बहन की सास पर चाकू से किया हमला  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। नगर में निवास करने वाले दो परिवारों के बीच पारिवारिक कलह के चलते भाई ने बहन की सास पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में लहुलूहान महिला सड़क पर गिर गईं। पुलिस ने घायल महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

टीपी नगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार जीतपुर नेगी निवासी गंगा देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी श्याम सिंह यहां अपने पति, बेटे और बहू के साथ रहती हैं। सभी मजदूरी करते हैं। इनके घर के पास में शीशगढ़ निवासी अर्जुन भी किराये पर अपनी पत्नी के साथ रहता है। अर्जुन गंगा देवी की बहू शीला का भाई है। अर्जुन का उसकी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। उधर गंगा देवी बार-बार अर्जुन को अपनी पत्नी को तलाक देने का दबाव बना रही थी। गंगा देवी अर्जुन की शादी दूसरी जगह कराना चाहती थी। इसी कारण आपस में रोज विवाद होता था। अर्जुन अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहता था। जिसके चलते रविवार को अर्जुन चाकू लेकर गंगा देवी के घर पहुंचा। उस समय अर्जुन की बहन शीला घर पर थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अर्जुन और गंगा देवी में कुछ बहस हो गई। अर्जुन ने चाकू से गंगा देवी पर दो वार कर दिए। गंगा देवी दौड़ती हुई सड़क पर गिर गई। तभी लोगों के शोर करने पर अर्जुन भाग गया। पुलिस ने गंगा देवी को अस्पताल में भर्ती कराया। टीपीनगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि गंगा की हालत खराब है। घर में शीला के अलावा कोई नहीं है। आरोपी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। मामले की तहरीर नहीं मिली है। लोगों के अनुसार गंगा देवी आरोपी से बचने के लिए 100 मीटर भागी। पीछे दौड़े युवक ने महिला के कंधे और हाथ पर चाकू से वार कर दिया। वह लोहार से चाकू खरीदकर साथ लाया था

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: brother attacked sister's mother-in-law with a knife crime news Due to family dispute family dispute Haldwani news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात दो गुटों के खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत के साथ ही दो अन्य गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता खटीमा। ऊधमसिंहनगर के खटीमा में रोडवेज बस अड्डे के पास देर रात दो गुटों की रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। इस दौरान हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चाकूबाजी से रोडवेज परिसर में अफरातफरी […]

Read More
उत्तराखण्ड

35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता गदरपुर। यहां ग्राम बमनपुरी में शुक्रवार (आज) 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार युवक मग्गर सिंह सुबह अपनी बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद गांव के मार्ग किनारे अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे बाजपुर […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड शासन ने बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के साथ 15 वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड शासन ने बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की नई सूची जारी करते हुए 15 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति में IPS तृप्ति भट्ट को अपर सचिव गृह विभाग का पद सौंपा गया है। पिछले कई दिनों से राज्य में […]

Read More