देर रात दो गुटों के खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत के साथ ही दो अन्य गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। ऊधमसिंहनगर के खटीमा में रोडवेज बस अड्डे के पास देर रात दो गुटों की रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। इस दौरान हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चाकूबाजी से रोडवेज परिसर में अफरातफरी मचने के बीच हमलावर मौका पाकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

पुलिस के अनुसार रात करीब 10 बजे रोडवेज परिसर के पास युवकों के दो गुट आमने-सामने आ गए। रंजिश के चलते उनमें मार पीट शुरू हो गई। इस बीच युवकों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में 24 वर्षीय तुषार शर्मा पुत्र मनोज शर्मा, 23 वर्षीय सलमान पुत्र शब्बू निवासी पकड़िया और 21 वर्षीय अभय पुत्र कन्हैया लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर मौजूद साथी तुरंत घायलों को उपजिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान वार्ड-10 निवासी तुषार ने दम तोड़ दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. गरिमा ने सलमान और अभय को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि चाकूबाजी में एक युवक की मौत हुई है। घायलों के बयान ले लिए हैं। मृतक तुषार पीलीभीत रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट में कार्यरत था। टीमें हमलावरों की तलाश कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man was killed and two others were seriously injured in a bloody clash between two groups late at night Bloody clash between two groups late at night crime news Khatima news One youth killed and two others seriously injured in the bloody clash udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज खटीमा न्यूज ख़ूनी संघर्ष में एक युवक की मौत और दो अन्य गंभीर घायल देर रात दो गुटों में खूनी संघर्ष

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More