दो दोस्तों के बीच मामूली विवाद में हुई मारपीट में एक की गई जान दूसरा गम्भीर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां पिरान कलियर थाना क्षेत्र में मामूली बात पर मंगवालर तीन अक्टूबर को दो दोस्तों के बीच कहासुनी और विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया था। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर लकड़ी के पट्टों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सिविल हॉस्पिटल रुड़की में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रिथोरा ग्रांट गांव के रहने वाले ललित (33 वर्ष) पुत्र देवी चंद्र और राजेश उर्फ काला (35 वर्ष) पुत्र अमर सिंह दोनों अच्छे दोस्त थे। मंगलवार तीन अक्टूबर सुबह दोनों दोस्त अपने गांव से बाइक ठीक कराने के लिए कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी में आए थे। बताया जा रहा है कि बाइक मैकेनिक किसी काम से अपनी दुकान से चला गया। इसी दौरान दोनों दोस्तों में किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई और दोनों ने मैकेनिक की दुकान के पास पड़े लकड़ी के पट्टे उठा कर एक-दूसरे को मारना शुरू कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा सूचना पुलिस को देने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को छुड़ाया और उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भेजा। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने ललित पुत्र देवी चंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल राजेश उर्फ काला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पिरान कलियर थाना अध्यक्ष जहांगीर अली ने बताया कि दो दोस्तों के आपसी झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। झगड़े के कारणों का अभीतक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Due to minor dispute between two friends haridwar news one died and the other seriously injured Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More