गोपेश्वर। चमोली जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म को मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया बिजनौर क्षेत्र निवासी युवती ने डिप्टी जेलर पर पुरसाड़ी जेल परिसर में बने सरकारी आवास में जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक बुधवार को थाना चमोली पहुंचे। पीडिता की शिकायत के आद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए युवती को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी थाना चमोली पहुंचे और आरोपी जेलर के निलंबन की मांग की। इस दौरान आरोपी डिप्टी जेलर द्वारा तबीयत बिगड़ने की बात कहने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी डिप्टी जेलर नईम अब्बास का कहना है कि वे युवती को
हरिद्वार से जानते हैं। उनका आरोप है कि लंबे समय से युवती उन्हें ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपये मांग रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]
ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर घमासान के संकेत मिलने लगे हैं। संगठन में पदों को लेकर नेताओं के बीच खींचतान खुलकर सामने आ रही है। देहरादून भाजपा महानगर में मंडल अध्यक्षों के बदलाव को लेकर उठा विवाद अब सियासी चर्चा […]