पुरानी रंजिश के चलते कार सवार युवक पर फायरिंग, कार के शीशों पर लगीं गोलिया

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के गावा चौक के पास पुरानी रंजिश के चलते कार सवार युवक पर दो राउंड फायरिंग की गई, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। गोलियां कार के शीशों पर लगीं, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

पीड़ित एशप्रीत सिंह निवासी ग्राम दिबदिबा, थाना बिलासपुर (रामपुर, यूपी) ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि मंगलवार रात वह अपने दोस्तों गुरदीप सिंह और अर्जुन सिंह के साथ रुद्रपुर आया था। इसी दौरान गावा चौक के पास पहले से मौजूद आरोपी जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरथ चौधरी ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी मौके पर पहले से मौजूद था और उसने पीड़ित को देखते ही जान से मारने की नीयत से दो बार फायरिंग की। इस दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित का कहना है कि उसने किसी तरह कार तेज रफ्तार से आगे बढ़ाकर अपनी जान बचाई। हालांकि दोनों गोलियां कार के शीशों पर जा लगीं। घटना के बाद वाहन कोतवाली परिसर में खड़ा कर दिया गया है, जिस पर गोली के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

पीड़ित की शिकायत के आधार पर रुद्रपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल एसएस अनिल जोशी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच के साथ ही आरोपी की पहचान की पुष्टि हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए लगाया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में जोभी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report bullets hit the windshield crime news dehradun news Devbhoomi News firing on a young man in a car Haldwani news Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad Old rivalry rudrapur news udham singh nagar news Youth in car fired upon due to old enmity; bullets hit car windows. Uttarakhand News

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More