पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट एवं फायरिंग में तीन युवक हुए घायल, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

बाजपुर। यहां पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट के दौरान गोलियां चलने से तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजपुर में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों के दो गुटों में पुरानी रंजिश चल रही है। जिसके चलते समय-समय पर दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट की घटना होती रही है। आज भी केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में बोर नदी के समीप दोनों पक्षों में मारपीट और फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें एक पक्ष के गुरविंदर सिंह, गुरपेज सिंह और रजत भंडारी गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

केलाखेड़ा थानाध्यक्ष ललित मोहन रावल ने बताया कि फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई है और मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। फायरिंग में घायल हुए युवकों को इलाज के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bajpur nwes crime news Due to old rivalry police admitted them to the hospital three youths got injured in fighting and firing between two parties US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More