बर्फबारी के चलते पर्यटकों के साथ ही स्थानीय चेहरों में भी आई मुस्कान

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


नई टिहरी। पर्यटन नगरी धनोल्टी में शनिवार दोपहर को बर्फबारी शुरू हो गई। वीकेंड पर हल्की बूंदा-बांदी के बीच धनोल्टी पहुंचे पर्यटक बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे, तभी दोपहर के समय बर्फबारी शुरू होने लगी और पर्यटक सड़कों पर उतर बर्फ का लुत्फ उठाने लगे। बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने दोपहर बाद हिल स्टेशन धनोल्टी, काणाताला और बुरांशखंडा में खूब आनंद उठाया। 

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

कोरोना संक्रमण के चलते कभी लॉक डाउन तो कभी अन्य कारणों से मंदी को लेकर जूझ रहे ब्यापारियों को अब प्रकृति ने थोड़ा सम्भलने का अवसर दिया। शनिवार को मसूरी, धनोल्टी, नैनीताल की ऊंची पहाड़ियों सहित केदारनाथ-गंगोत्री सहित चारधाम और ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी के साथ ही प्रकृति के उपहार स्नो फॉल का आनंद उठाने पर्यटक सुबह से ही नैनीताल, मसूरी और धनोल्टी पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बर्फबारी शुरू हो गई। जिससे सैलानियों के चहरों पर मुस्कान लौट आई और ठिठुरती ठंड में होटलों के कमरों में कैद लोग बाहर सड़कों पर उतर आए। बर्फबारी के साथ उन्होंने खूब मस्ती की और फोटो शूट किए। वीकेंड पर बड़ी संख्या में लोग धनोल्टी पहुंचे थे। जिससे बर्फबारी शुरू होते ही बाजार में सैलानियों का जमावड़ा लग गया। देखते ही देखते धनोल्टी में आलू फार्म, व्यू प्वाइंट, एप्पल गार्डन, ईको पार्क, सुरकंडा देवी मंदिर, कद्दूखाल, काणाताल और बुरांशखंडा में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 


बताते चलें कि धनोल्टी में इस मौसम की चौथी बर्फबारी है और स्थानीय लोगो के अनुसार यह कृषि बागवानी के लिए भी वरदान साबित होने के साथ पानी के स्रोत रीचार्ज होने से आने वाले गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल समस्या से भी निजात मिल सकेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More