मूसलाधार बारिश की आशंका के चलते जिलाधिकारी ने जिले के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश किया घोषित  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

बागेश्वर। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आगामी 3 जुलाई तक बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना जताई है। विभाग की ओर से जारी चेतावनी के बाद राज्य प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

बागेश्वर जिले में बुधवार 1 जुलाई को कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश की आशंका को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून और मौसम विज्ञान विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड समर्थित कढ़ाई एवं वस्त्र अलंकरण आधारित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम का समापन

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष अपूर्वा पांडे ने जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश के तहत कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय 1 जुलाई को बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा-सुनंदा महोत्सव : नैनीताल पहुंच मुख्यमंत्री धामी ने पूजा अर्चना कर करी प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

इसके साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी विद्यालय आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें और अनावश्यक यात्रा से बचें, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Bageshwar News: Anticipation of torrential rain; the Bageshwar District Magistrate has declared a one-day holiday for all schools and Anganwadi centers in the district Devbhoomi News District Magistrate declares a one-day holiday for all schools and Anganwadi centers in the district due to the forecast of torrential rain Hindi News News from the hills News From the Pahad uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक दिन का अवकाश किया घोषित जिलाधिकारी बागेश्वर जिले के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्र बागेश्वर न्यूज मूसलाधार बारिश की आशंका

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]

Read More
उत्तराखण्ड

अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी  पुलिस की पकड़ से बाहर है।    यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]

Read More