दूल्हे के नशे में धुत होने के चलते दुल्हन का शादी से इंकार पर बैरंग लौटी बारात  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता 

कोटद्वार। यहां झंडीचौड़ में शादी के कार्यक्रम के दौरान अपनी ही बारात में दूल्हे के नशे में धुत होकर नाचने एवं उल-जुलूल हरकत करने के चलते दुल्हन ने शादी ने इनकार कर दिया। जिसके बाद बरात को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार कोटद्वार के झंडीचौड़ क्षेत्र में मंगलवार को एकेश्वर ब्लाक के नौगांवखाल क्षेत्र से आई एक बरात में दूल्हे के नशे में धुत होने के कारण दुल्हन ने विवाह से साफ इनकार कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरात जब झंडीचौड़ दुल्हन के घर पहुंची, तब दूल्हा नशे में धुत था। वह बरात स्वागत के दौरान ही ऊल-जूलूल हरकत करने लगा। बावजूद इसके दुल्हन पक्ष ने बरात का स्वागत किया और दूल्हे को सम्मान के साथ विवाह मंडप में ले जाया गया। थोड़ी देर में पूजन कार्यक्रम के बाद वरमाला की तैयारी होने लगी। इस बीच दुल्हन भी परिजन व सहेलियों के साथ वरमाला लेकर विवाह मंडप में पहुंच गई। जब दुल्हन ने दूल्हे को नशे में लडख़ड़ाते देखा तो शादी करने से ही इनकार कर दिया। दुल्हन के इस निर्णय से वर पक्ष में सन्नाटा पसर गया। वधू पक्ष ने भी दूल्हे के नशे में धुत होने पर कड़ी आपत्ति जताई। बाद में दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी के बाद बरात बगैर दुल्हन के ही वापस लौट गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: kotdwara news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

रौब ऐसा कि खुद को बताया IB Officer… तलाशी ली तो खुल गया पूरा राज   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने सघन चेकिंग अभिया के दौरान खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का अधिकारी बताकर रौब दिखाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की कार पर लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगा था। तलाशी के दौरान उसके पास से […]

Read More
उत्तराखण्ड

पेड़ से टकराकर खाई में गिरा डंपर, वाहन में फंसे चालक की दर्दनाक मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां रामनगर-रानीखेत मार्ग पर कुमेरिया और सौराल के बीच रविवार (आज) सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पहाड़ी की ओर जा गिरा और पेड़ से जा टकराया। हादसे में डंपर चालक वाहन और पेड़ के बीच बुरी तरह फंस […]

Read More
उत्तराखण्ड

थाने में मारपीट और 20 लाख के समझौते का आरोप, कोर्ट ने पुलिसकर्मियों पर FIR के दिए आदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड जुड़े एक मामले में कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून ने पूर्व प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर समेत पांच पुलिसकर्मियों और यशपाल तंवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने मामले की जांच सीओ […]

Read More