जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान मतदान स्थल से अपहृत पंचायत सदस्यों की सकुशल वापसी को कांग्रेस ने किया एसएसपी कार्यालय का घेराव 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान कांग्रेस के पांच जिला पंचायत सदस्यों को पुलिस की मौजूदगी में मतदान स्थल से अपहरण और माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी उनकी सकुशल वापसी न होने के विरोध में आज कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश एवं पूर्व विधायक संजीव आर्य के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन कर एसएसपी कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
 
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप के साथ ही भाजपा के एजेंट के रुप में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के अधिकारी पांच जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण करने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। भारी हंगामे और जोरदार नारेबाजी व अपहृत सदस्यों के परिजनों द्वारा आत्मदाह की चेतावनी के बाद एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण में पुष्पा नेगी कीतहरीर पर नौ नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लापता सदस्यों को बरामद करने के लिए टीम बना दी गई हैं। एसपी सिटी के इस आश्वासन पर कांग्रेस नेता संतुष्ट नहीं हुए। बाद में कांग्रेस नेताओं की फिर एसपी सिटी से वार्ता हुई। एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र ने आश्वासन दिया कि आज रात 12 बजे तक सभी लापता जिला पंचायत सदस्यों को सकुशल घर पहुंचा दिया जाएगा। इस आश्वासन पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक संजीव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन नेगी ने कहा कि यदि सभी सदस्य रात 12 बजे तक सुरक्षित घर नहीं पहुंचे तो कल फिर हल्द्वानी पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन के साथ आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: District Panchayat President Election During the District Panchayat President election for their safe return Haldwani news Panchayat members who were kidnapped from the polling station the Congress gheraoed the SSP office the Congress gheraoed the SSP office for the safe return of the Panchayat members who were kidnapped from the polling station uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस ने किया एसएसपी कार्यालय का घेराव जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव मतदान स्थल से अपहृत पंचायत सदस्य सकुशल वापसी को हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More