स्थापना कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक और कांग्रेसी नेता के बीच हो गई तू-तू , मै-मै

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

किच्छा। ऊधमसिंहनगर की किच्छा तहसील मे राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक राजेश शुक्ला और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट के बीच जमकर नोकझोंक हो गई, वहां मौजूद अधिकारियों ने बीच बचाव कराया, जिसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट कुछ राज्य आन्दोलन कारियों के साथ कार्यक्रम छोडकर चलें गए।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड का विरोध करने वालों के हाथ से हम कोई सम्मान नही ले सकते है। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा से विधायक राजेश शुक्ला राज्य बनने का विरोध कर रहे थे उन्हें ऐसे व्यक्ति के हाथ से सम्मान नहीं लेना है वह एसडीएम के हाथ से सम्मान लेना पसंद करेंगे राज्य का विरोध करने वाले विधायक उन्हें सम्मान दें वह से स्वीकार नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

भाजपा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट बोले हम आपके हाथ से सम्मान नहीं लेगें, क्योंकि राजेश शुक्ला उत्तराखंड के विरोधी है। अगर मै उत्तराखंड का विरोधी होता तो मुझे नारायण सिंह के बूथ से पिछलें तीन बार से क्यों जीत हासिल होती। जबकि पिछली बार पूर्व सीएम हरीश रावत मेरे सामने थे फिर भी मैने जीत हासिल की है, पहले वो तय करें कि वो किस तरह का आचरण कर रहे है आज का कार्यक्रम पार्टी का कार्यक्रम नही था आज का कार्यक्रम सरकारी कार्यक्रम था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ दफ्तर में गोलीकांड : हथियार लाकर फायर करने वाला अधिकारी निलंबित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -⁠ खबर सच है संवाददाता  देहरादून। आरटीओ हल्द्वानी कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी को सरकार ने सस्पेंड कर दिया। सहकर्मी से विवाद के बाद उन पर घर से दफ्तर में हथियार लाने और फायर करने का आरोप है।  विभाग की रिपोर्ट के बाद परिवहन सचिव रविनाथ रमन ने बुधवार […]

Read More
उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More