उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक ने थानों से लेकर कप्तानों तक की जवाबदेही से जुड़े निर्देश किए जारी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून।उत्तराखंड में पुलिसिंग को और सुदृढ़ बनाने और अपराधों की विवेचना (जांच कार्रवाई) को बेहतर करने समेत विभिन्न मुद्दों पर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान थानों से लेकर कप्तानों तक की जवाबदेही से जुड़े निर्देश जारी किए।

पुलिस महानिदेशक ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करते हुए बुधवार को सभी जिलों को अपराध पर नियंत्रण को लेकर स्पष्ट संदेश दिए। इस दौरान बैठक में अपराधों की विवेचना पर फोकस रहा, जिसमें पुलिस अधिकारियों को विवेचना में गुणवत्ता बढ़ाने और समयबद्ध विवेचना करने के निर्देश दिए गए। इसमें डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि अपराधों की विवेचना के दौरान पारदर्शिता होनी चाहिए, साथ ही जांच रिपोर्ट, चार्ज शीट और फाइनल रिपोर्ट पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से पर्यवेक्षण किया जाना चाहिए। बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण मुद्दा उच्च न्यायालय से जुड़े प्रकरणों की जांच प्रक्रिया को लेकर भी रहा। जिसमें निर्देश दिए गए कि अधिकारियों को सही विवेचना और निष्पक्ष होकर इसके लिए इन्वेस्टिगेशन प्लान, वैज्ञानिकसाक्ष्य, वीडियो ग्राफी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पर फोकस करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

थानों की विवेचनाओं का प्रभावी पर्यवेक्षण, कमियों की पहचान और समयबद्ध सुधार संबंधित क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक और जनपद स्तर पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए।  यह भी स्पष्ट कर दिया गया कि न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों की अवहेलना पर विवेचक (जांच अधिकारी), थानाध्यक्ष और क्षेत्राधिकारी समेत अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों का उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाए। राज्य में गंभीर अपराधों की जांच में पारदर्शिता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ाने के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण कराए जाने पर भी जोर दिया गया है। इसका मकसद पुलिसकर्मियों को विवेचना के दौरान प्रोफेशनल रूप से काम करवाना है। ताकि मामलों को जल्द से जल्द खोलने में मदद मिले। प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार कर 3000 विवेचकों को चरणबद्ध रूप से नए आपराधिक कानून, वैज्ञानिक साक्ष्य, अभियोजन समन्वय एनडीपीएस, महिला एवं बाल अपराध और साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन के लिए तैयार किया जाए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Director General of Police Uttarakhand During the high level review meeting High level review meeting instructions related to accountability from police stations to captains the Director General of Police issued instructions related to accountability from police stations to captains uttarakhand news उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक उत्तराखण्ड न्यूज थानों से लेकर कप्तानों तक जवाबदेही से जुड़े निर्देश जारी देहरादून न्यूज पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More