हरिद्वार। कांवड़ मेले में जहां धर्म को लेकर कांवड़ियों में उत्साह देखने को मिलता है वहीं अब कुछ कांवड़ियें धर्म की आड़ में बबाल करने से भी नहीं चूक रहे। ऐसा ही कुछ हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां कांवड़ियों के दो ग्रुप ही आपस में भीड़ गए और सड़क पर हंगामा कर दिया। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में होटल ग्रैंड शिवा के पास उस समय हंगामा मच गया, जब महिलाओं को छेड़ने के आरोप में कांवड़ियों के दो गुट भिड़ गए और सड़क पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। कांवड़ियों के एक गुट द्वारा दूसरे गुट के युवकों की पिटाई कर दी गई। जानकारी के अनुसार कुछ युवकों द्वारा होटल में ठहरे कांवड़ियों की महिलाओं को अश्लील इशारे किये गए जिसके बाद महिला के विरोध करने पर युवक द्वारा महिला पर हाथ उठा दिया, जिसके बाद महिला के साथी कांवड़ियों ने युवक और उसके साथियों को घेर कर मारना शुरू कर दिया, युवकों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए दोनों पक्षो को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]