डिजिटल तकनीक के साथ तैयारी की बड़ी परीक्षा को प्रदेश भर के 80 स्थानों पर हुई भूकंप मॉक ड्रिल

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता

 

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में शनिवार को भूकंप के झटकों की सूचना आते ही प्रशासन तुरंत सतर्क मोड में आ गया। इसी के तहत आज प्रदेशभर में भूकंप से बचाव के लिए व्यापक मॉक ड्रिल शुरू की गई। पहाड़ से लेकर मैदान तक 80 से अधिक स्थानों पर यह अभ्यास एक साथ संचालित हो रहा है। इस बार ड्रिल की खास विशेषता डिजिटल ट्विन तकनीक है, जिसकी मदद से किसी स्थान या भवन की डिजिटल प्रति तैयार कर वास्तविक जैसी परिस्थिति में अभ्यास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

 

थराली, हरिद्वार और देहरादून में सुबह 10 बजे से ही विभिन्न टीमें सक्रिय हो गई थीं। एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनसीसी, होमगार्ड्स और पीआरडी के जवान अलग-अलग स्थानों पर अपनी निर्धारित भूमिकाओं में जुटे रहे।

हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सीआरपीएफ, फायर सर्विस, पुलिस बल, आरटीओ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भारी वाहनों और उन्नत रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौजूद रहीं। सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पूरी तैयारी का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

 

उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति इसे आपदाओं की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील बनाती है। ऐसे में समुदायों की क्षमता बढ़ाने, पूर्व तैयारी को मजबूत करने और आपातकालीन बलों की तत्परता परखने के लिए इस तरह की मॉक ड्रिल अत्यंत आवश्यक है। डिजिटल ट्विन तकनीक की मदद से बिना किसी जोखिम के भूकंप, बाढ़ या आग जैसी स्थितियों का आकलन और त्वरित प्रतिक्रिया रणनीतियों का अभ्यास संभव हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

 

ड्रिल में बहुमंजिला आवासीय इमारत के ढहने,अस्पताल के आंशिक क्षतिग्रस्त होने, स्कूल–कॉलेजों में बच्चों के फंसने जैसी संभावित स्थितियों को भी शामिल किया गया, जिनके आधार पर वास्तविक रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A major test of preparation with digital technology dehradun news earthquake mock drill was conducted at 80 locations across the state uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज डिजिटल तकनीक के साथ तैयारी की बड़ी परीक्षा देहरादून न्यूज प्रदेश भर के 80 स्थानों पर भूकंप मॉक ड्रिल

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More