ईडी ने फर्जी कॉल सेन्टर के जरिये विदेशी ग्राहकों से धोखाधड़ी की आरोपी कम्पनी की लगभग सवा करोड़ रुपये की संपत्ति की अटैच

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। फर्जी कॉल सेन्टर के जरिये विदेशी ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की आरोपी देहरादून स्थित ए टू जेड सॉल्यूशंस से जुड़ी लगभग 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय ने अटैच की है। ईडी ने ये कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की है। पूर्व में ए टू जेड सॉल्यूशंस पर छाप पड़ा था और नगदी बरामद की गई थी। फर्म पर अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर संचालित करने का आरोप है। ईडी की कार्रवाई देहरादून साइबर पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर है। एफआईआर में मेघा रावत समेत ए टू जेड सॉल्यूशंस से जुड़े लोगों पर फर्जी कॉल सेंटर चलाने का आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन की आड़ में संचालित किए जा रहे कॉल सेंटर ने फर्जी ऑनलाइन सहायता सेवाएं प्रदान करके विदेशी ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की। अवैध रूप से संचालित अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ देहरादून में स्पेशल टास्क फोर्स ने 2022 में राज्य साइबर पुलिस के साथ मिलकर किया था। इसे एमकेपी चौक के सामने एक तीन मंजिला इमारत से संचालित किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने कुल 1.26 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की थी। इसके बाद ईडी ने इस रकम की पहचान अपराध से प्राप्त आय के रूप में की और इसे कुर्क करने का आदेश जारी किया।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि जुलाई 2022 में देहरादून में इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर छापे मारे थे। तब 14 आरोपियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। इनमें से 11 लोग देहरादून के रहने वाले थे। कॉल सेंटर से फर्जी हेल्पलाइन नंबर जारी कर लोगों से धोखाधड़ी की जाती थी। गिरफ्तारी के वक्त कॉल सेंटर से करीब 245 लैपटॉप, 61 कंप्यूटर सीज किए गए थे। कॉल सेंटर में कार्यरत 300 से अधिक कर्मचारियों से पूछताछ की गई थी। (साभार)

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news ED attaches assets worth around Rs 1.25 crore of a company accused of defrauding foreign customers through fake call centres Enforcement Directorate news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More