छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी ने सेवानिवृत्त उप निदेशक सहित नौ लोगों के खिलाफ फाइल की चार्जशीट

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपियों पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी ने समाज कल्याण विभाग के सेवानिवृत्त उप निदेशक अनुराग शंखधर और गीताराम नौटियाल समेत नौ लोगों के खिलाफ एक और चार्जशीट फाइल कर दी है।
 
चार्जशीट पर संज्ञान लेने के लिए स्पेशल ईडी कोर्ट ने पांच अक्तूबर की तिथि तय की है। मामला एक एजुकेशनल ट्रस्ट से जुड़ा है। इसमें ट्रस्ट के भी कई पदाधिकारियों को आरोपी बनाया गया है। इससे पहले 22 अगस्त को ईडी ने गीताराम नौटियाल, अनुराग शंखधर समेत आठ लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में चार्जशीट दाखिल की थी। अब ईडी ने सेठ बिमल प्रसाद जैन एजुकेशनल ट्रस्ट से जुड़े मामले में नौ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।इसमें अनुराग शंखधर, गीताराम नौटियाल, चेरुब जैन, कमल कुमार जैन, सोमप्रकाश, मुनीष कुमार त्यागी और विनोद कुमार नैथानी शामिल हैं। इस मामले में अब पांच अक्तूबर को सुनवाई होनी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news ED files charge sheet against nine people including retired deputy director ED files charge sheet against nine people including retired deputy director in scholarship scam scholarship scam uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का गृह जनपद में भव्य स्वागत, हल्द्वानी तक निकली वाहन रैली 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का रविवार को अपने गृह जनपद नैनीताल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मालधनचौड़ से हल्द्वानी तक कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, नारों और पुष्पवर्षा के […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल : कैलाश जोशी अध्यक्ष तो मधुकर बनोला महामंत्री नियुक्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने महानगर हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन करतेहुए कैलाश जोशी को महानगर अध्यक्ष और मधुकर बनोला को महानगर महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। इस घोषणा के बाद व्यापारी वर्ग […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More