छात्र-छात्राओं से अश्लील हरकतें करने का आरोप में शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चमोली। यहां जिले के एक सरकारी विद्यालय में छात्र-छात्राओं के शारीरिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है। नौनिहालों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कमरे में बुलाकर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने आरोपित प्रधानाध्यापक को निलंबित करने के साथ ही विभाग ने प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने के बाद जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जूनियर हाईस्कूल सिमल्ट का है। जहां आसपास के गांवों के 18 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिन्हें पढ़ाने के लिए आरोपित प्रधानाध्यापक बिजेंद्र कुमार कांबोज निवासी छुटमलपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) सहित तीन शिक्षक तैनात हैं। विगत मंगलवार को विद्यालय में कुछ छात्र-छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर अश्लीलता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। छात्र-छात्राओं की इस शिकायत पर उनके अभिभावकों भी विद्यालय पहुंचे थे। उस समय आरोपित प्रधानाध्यापक माफी मांगकर वहां से खिसक गया और फिर विद्यालय नहीं पहुंचा। प्रकरण जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के संज्ञान में आया तो उन्होंने शिक्षा विभाग को जांच के निर्देश दिए। इस पर शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य जीसी डिमरी के नेतृत्व में उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और प्रधान सहायक की तीन सदस्यीय टीम विद्यालय पहुंची और छात्र-छात्राओं समेत अन्य शिक्षकों के बयान दर्ज किए। खंड शिक्षा अधिकारी खुशाल सिंह टोलिया ने बताया कि आरोपित प्रधानाध्यापक वर्ष 2009 से इस विद्यालय में तैनात है और अगले वर्ष सेवानिवृत्त होने वाला है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: chamoli news Education department suspended the headmaster for indulging in obscene acts with students Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More