बिना मान्यता संचालित हो रहे निजी स्कूल पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपए जुर्माने के साथ संचालन तत्काल बंद करने के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शिक्षा विभाग ने शहर में बिना मान्यता संचालित हो रहे एक निजी स्कूल पर बड़ी कार्रवाई की है। कई बार नोटिस देने के बाद कोई जवाब न देने पर शिक्षा विभाग ने उक्त स्कूल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए स्कूल का संचालन तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। भोटिया पड़ाव में न्यू हैरिटेज पब्लिक स्कूल का संचालन लंबे समय से किया जा रहा था जिसमें वर्तमान में कक्षा एक से आठ तक करीब 50 बच्चे अध्ययनरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

न्यू एजुकेशन सोसायटी नाम से पंजीकृत इस स्कूल के संचालन के लिए किसी भी शिक्षा बोर्ड से मान्यता नहीं ली गई थी। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) हल्द्वानी हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत 4 मई को स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया था जिसमें 15 दिनों के भीतर बिना मान्यता के संचालन का कारण बताने को कहा गया था। लेकिन प्रबंधन ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। 14 जून को दोबारा प्रबंधन को नोटिस जारी करते हुए अंतिम मौका दिया गया और 21 जून तक सभी साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया। लगातार नोटिस को नजर अंदाज किए जाने की रिपोर्ट बनाकर मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल केएस रावत को दी। सीईओ से मिले निर्देशों के बाद आज स्कूल पर कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Education Department's major action on private schools operating without recognition Haldwani news instructions to stop operations immediately with a fine of one lakh rupees Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More