मज़दूरों की कार्यबहाली ना करने के विरोध में उत्तराखंड सरकार और डॉल्फिन कम्पनी मालिक का पुतला दहन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। बुद्ध पार्क तिकोनियाँ में परिवर्तनकामी छात्र संगठन, प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन और प्रगतिशील भोजनमाता संगठन ने संयुक्त रूप से डॉल्फिन कम्पनी सिडकुल पंतनगर (उत्तराखंड) में मज़दूरों की कार्यबहाली ना करने व बुनियादी श्रम कानून लागू ना करने के विरोध में सभा कर उत्तराखंड सरकार और डॉल्फिन कम्पनी मालिक का पुतला दहन किया।
 
इस दौरान वक्ताओं ने कहा डॉल्फिन कंपनी के मजदूर अपनी जायज मांगों को लेकर गाँधी पार्क रुद्रपुर में पिछले 7 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे 6 मजदूरों में से पिंकी गंगवार और कृष्णा देवी की हालत बहुत नाजुक बनी हुईं है। पिंकी गंगवार चक्कर आने से बार-बार बेहोश हो जा रहीं हैं, उल्टियां कर रहीं है। किन्तु स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लम्बे समय तक उनका मेडिकल परीक्षण नहीं किया गया। काफी हालात बिगड़ने पर टीम आयी। अभी भी रूटीन चेकअप के लिए मेडिकल टीम नहीं आ रही है। जो कि घोर लापरवाही है और अनशन कारी महिलाओं के साथ में कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। उनका इस समय स्वास्थ्य चाहे बहुत ख़राब हो किन्तु उनका संकल्प और होंसला बिल्कुल भी कमजोर नहीं हुआ है और आख़िरी सांस तक लड़ेंगी। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को खुला पत्र लिखकर अवगत कराया है कि उनकी डबल इंजन की सरकार में ऐसा रामराज्य क़ायम हो चुका है कि हम मजदूर महिलाओं को बुनियादी श्रम कानूनों को लागू कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठना पड़ रहा है। प्रदेश के श्रम मंत्री/मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मजदूरों के प्रति बुरी तरह से लापरवाह, बेदर्द और निरंकुश बने हुए हैं। हमारे श्रममंत्री के पास मजदूरों से मिलने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं है और कंपनी मालिकों के लिए समय ही समय है। 
 
वक्ताओं ने कहा कि डॉल्फिन के मजदूर भी देश के नागरिक हैं। वह देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे हैं। उनके अधिकारों की रक्षा करके ही हम देश के मजदूर-मेहनतकशों की रक्षा कर सकते हैं। आमरण अनशन कारियों की प्राण रक्षा हेतु 28 अक्टूबर 2024 को गाँधी पार्क रुद्रपुर में दोपहर 2:00 बजे से श्रमिक संयुक्त मोर्चा उधमसिंह नगर, संयुक्त किसान मोर्चा, डॉल्फिन मजदूर संगठन और अन्य सामाजिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मजदूर-किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें डॉल्फिन-लुकास-हैंकल सहित सभी पीड़ित मजदूरों को न्याय दिलाने को आवाज़ बुलंद होगी। उसके बाद भी रुद्रपुर प्रशासन, उत्तराखंड सरकार व डॉल्फिन कम्पनी मालिक इन मांगों को नहीं मानेंगे तो हम उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसका जिम्मेदार शासन-प्रशासन होगा।
 
इस दौरान कार्यक्रम में रजनी जोशी, महेश, टीकाराम पाण्डेय, मुकेश भण्डारी, पुष्पा कुडाई, हेमा तिवारी, कौशल्या पपनै, दुर्गा देवी, भावना, रेखा, मंजू, शान्ति, मल्का रानी, जानकी भट्ट, हीरा देवी सहित अनेक लोग मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Burning of effigy of Uttarakhand government and Dolphin company owner Burning of effigy of Uttarakhand government and Dolphin company owner in protest against non-resumption of work of workers Haldwani news protest against non-resumption of work of workers in the company uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   मौसम विज्ञान केंद्र […]

Read More