आठ वर्षीय बच्ची से उसके ट्यूशन टीचर के बेटे ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी। बनभूलपुरा निवासी आठ वर्षीय बच्ची से उसके ट्यूशन टीचर के बेटे ने ही दुष्कर्म कर दिया।बच्ची ने घर आकर मां को आरोपी की करतूत बताई। जिसके बाद बच्ची के परिजनों द्वारा शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

 
तहरीर के अनुसार आठ वर्षीय बच्ची गौलागेट टनकपुर रोड स्थित शिक्षक के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। शनिवार को भी वह ट्यूशन को गई लेकिन वहां टीचर नहीं थे। इस पर टीचर का बेटा बच्ची को डरा-धमकाकर घर के बेसमेंट में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और मां को आरोपी की करतूत बताई। पुलिस ने आरोपी बिलाल के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर रविवार सुबह उसे जैम फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार कर लिया। 
 
थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने के साथ ही बच्ची का मेडिकल कराया गया है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: An eight-year-old girl was raped by her tuition teacher's son crime news Haldwani news police sent the accused to jail uttarakhand news आठ वर्षीय बच्ची उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज ट्यूशन टीचर के बेटे ने किया दुष्कर्म हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More