ज्वालापुर में जिम्नास्टिक सीखने गए आठ साल के किशोर की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। ज्वालापुर के जूर्स कंट्री में आठ साल के किशोर की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। किशोर कालोनी में ही जिमनास्टिक सीखने निकला था। वह अकेला स्वीमिंग पूल में कैसे पहुंचा, वहां सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। वहीं जिमनास्टिक सिखाने वाली टीचर द्वारा किशोर के स्वीमिंग पूल में पहुंचने पर अनभिज्ञता जताने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  आरटीओ दफ्तर में गोलीकांड : हथियार लाकर फायर करने वाला अधिकारी निलंबित

प्राप्त जानकारी के अनुसार जूर्स कंट्री निवासी डाक्टर अभिषेक का सात साल का बेटा रुद्राक्ष कालोनी में ही जिमनास्टिक सिखाने आने वाली टीचर के पास रोजाना जिमनास्टिक सीखने जाता था। गुरुवार शाम रुद्राक्ष घर से जिमनास्टिक सीखने निकला था। कुछ देर बाद वह बेहोशी की हालत में स्वीमिंग पूल में उतराता मिला। आनन-फानन उसे भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने रुद्राक्ष को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी ली। स्वजनों का कहना था कि उन्होंने बेटे को जिमनास्टिक सीखाने के लिए भेजा था। साथ ही टीचर पर भी नाराजगी जताते हुए हैरानी जताई कि उन्होंने स्वीमिंग पूल में बेटे की एंट्री नहीं कराई हुई थी, फिर वह कैसे अंदर चला गया। वहीं टीचर का कहना है कि उन्हें पता नहीं चला कि रुद्राक्ष कब स्वीमिंग पूल में नहाने चला गया। कालोनिवासियों ने भी सवाल उठाए कि सात साल का बालक अकेला कैसे पूल में पहुंचा और वहां सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे। ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बच्चा स्वीमिंग पूल तक कैसे पहुंचा, वहां सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं थे, इस बारे में हर एंगल से जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में भेजी 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन धनराशि 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ‘हृदयेश सभागार’ जनता को समर्पित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया।₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया […]

Read More