भूमि बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष में  बुजुर्ग की गई जान, पुत्रवधू व पोता घायल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बाजपुर। बाजपुर में भूमि बंटवारे को लेकर शुक्रवार को हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष के बुजुर्ग की जान चली गई। जबकि पुत्रवधू व पोता बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर
आनन-फानन में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घायलों को सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई  

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला टांडा बंजारा सुल्तानपुर पट्टी निवासी गंगाराम सैनी पुत्र अंगन लाल सैनी व बलवीर सैनी पुत्र कृपाली राम आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। इन दोनों के परिवारों बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे बलवीर सैनी और उसका बेटा विक्रम सैनी गंगाराम की जगह का कुछ हिस्सा कब्जाने के लिए हदबंदी कर रहे थे। इस दाैरान मवेशियों का दूध निकालने गई गंगाराम की पत्नी भागवती देवी (40) ने इसका विरोध किया तो दोनों ने पाटल से जानलेवा हमला बोल दिया। तभी वहां पहुंचे भागवती के ससुर अंगन लाल सैनी (70) पुत्र बाबू राम ने बीच-बचाव करना चाहा तो आरोपितों ने उनके ऊपर भी हमला बोल दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर पहुंचे गंगाराम के बेटे शक्ति सिंह के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की। अन्य ग्रामीणों को आता देख हमलावर फरार हाे गए।घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने अंगनलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल भागवती को प्राथमिक उपचाद देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। शक्ति सिंह का अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  देर रात हत्याकांड में फरार चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो बदमाश फरार 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bloody conflict over land distribution crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More