निर्वाचन आयोग ने बढ़ाई स्थानीय निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च की सीमा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड निर्वाचन आयोग ने स्थानीय निकाय चुनाव में भाग लेने वाले नेताओं के लिए चुनावी खर्च की सीमा में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की घोषणा की है।

अब मेयर, चेयरमैन, पार्षद और सभासदों को अपने चुनाव प्रचार में पहले से अधिक धन खर्च करने की अनुमति होगी। यह निर्णय स्थानीय निकायों में सुचारू और प्रभावी प्रचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। 40 वार्ड तक के नगर निगम में मेयर उम्मीदवार की खर्च सीमा 16 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई। 41-60 वार्ड वाले नगर निगम में अब मेयर 25 लाख तक खर्च कर सकेंगे। 61 वार्ड से अधिक वाले नगर निगम में मेयर प्रत्याशी की सीमा 30 लाख तक बढ़ाई गई। डिप्टी मेयर में खर्च सीमा दो लाख से बढ़ाकर तीन लाख। पार्षद अब तीन लाख खर्च कर सकेंगे, पहले यह सीमा दो लाख थी।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

नगर पालिका चुनाव के लिए 10 वार्ड तक की नगर पालिकाएं मेंi चेयरमैन अब चार लाख की बजाय छह लाख खर्च कर सकेंगे।10 से अधिक वार्ड वाली नगर पालिकाएं में खर्च सीमा छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख कर दी गई। वार्ड सभासद में खर्च सीमा60,000 से बढ़ाकर 80,000 की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

नगर पंचायत चुनाव में चेयरमैन अब तीन लाख खर्च कर सकेंगे, जो पहले दो लाख थी। वार्ड सदस्य में खर्च सीमा 30,000 से बढ़ाकर 50,000 की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Election commission Election Commission increased the expenditure limit of candidates in local body elections increased the expenditure limit of candidates Local body elections uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More