एमबीपीजी कॉलेज में सारथी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया रोजगार मेला, 13 विभिन्न कंपनियों ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के उपरांत लिया साक्षात्कार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन समिति के रोजगार मेले में आज सैकङों लोगों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में 13 कंपनियों ने छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया।

एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी के कैरियर काउंसलिंग व प्लेसमेंट सेल एवं सारथी फाउंडेशन समिति एवं हेल्प उत्तराखंड ग्रुप संस्था के तत्वाधान में आयोजित रोजगार मेले में Quess corp Ltd द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें रोजगार क्षेत्र की 13 विभिन्न कंपनियों के एचआर मैनेजर द्वारा छात्र छात्राओं का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के उपरांत साक्षात्कार लिया गया। जिसमें विभिन्न विषय एवं शैक्षिक योग्यता धारी 450 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के विभिन्न चरणों में अलग-अलग पटलों पर चयन समितियों द्वारा 160 विद्यार्थियों को चयनित किया गया जिनमें से 80 विद्यार्थियों का सीधी भर्ती हेतु चयन तथा शेष को तृतीय चरण में प्रतिभाग हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया है जहां पर अंतिम साक्षात्कार के उपरांत उनके अभिरुचि के अनुसार जॉब ऑफर दिया जाएगा । रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली मुख्य कंपनियों में Byjus, SBI, Vodafone, Bata, Dixon, NSO, B2R आदि शामिल रहे l विभिन्न कंपनियों के अतिरिक्त सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिनिधियों तथा बिरला सन लाइफ आदि संस्थाओं ने भी इस मेले में अपनी सहभागिता एवं जागरूकता अभियान हेतु प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले के आयोजन में Quess corp लिमिटेड का विशेष योगदान रहा । रोजगार मेले का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एनएस बनकोटी पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर बीआर पंत तथा सारथी परिवार के सुमित्रा प्रसाद , नवीन पंत, ज्ञानेंद्र जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के कैरियर काउंसलिंग तथा प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ नवल किशोर लोहनी द्वारा किया गया ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा : पुलिस की छापेमारी में तीन गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां एक होटल में  किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार करते हुए मौके से दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद कराया गया है। […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या–गिरधारी साहू विवाद पहुंचा हाईकोर्ट : दोनों पक्षों की दलीलें सुन फैसला सुरक्षित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में मंगलवार (आज) कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद से जुड़े मामले में अहम सुनवाई हुई। गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी पर रोक लगाने और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग वाली […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    ‘गोल्डन एरा ऑफ हिंदी सिनेमा’ और ‘दशावतार’ की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, विद्यार्थियों की प्रतिभा और भारतीय संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम   हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी का सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ रविवार, 1 नवंबर 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह […]

Read More