हल्द्वानी। परिवार के साथ पहाड़ों की सैर पर निकले वाहन स्वामी की नई XUV 700 कथित तौर पर मिलावटी पेट्रोल भरवाने के बाद बीच रास्ते में खराब हो गई और इंजन सीज हो गया। हालत यह रही कि लाखों रुपये की गाड़ी को क्रेन की मदद से सर्विस सेंटर भेजना पड़ा, जबकि परिवार को टैक्सी से वापस घर लौटना पड़ा।
👇वाहन से निकाला मिलावटी पेट्रोल
🤞मुखानी स्थित पम्प से भराये गए पेट्रोल की रसीद
जानकारी के अनुसार एलआईसी के विकास अधिकारी मुकुल परिहार को अपने परिवार के साथ पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट जाना था, लिहाजा वह बिठोरिया स्थित अपने आवास से निकले और मुखानी स्थित पेट्रोल पम्प से अपनी कार xuv 700 में लगभग 2700 रूपये का पेट्रोल भरवाया। अभी महज कुछ ही किलोमीटर दूर गोला बाई पास रोड पर पहुंचे ही थे कि वाहन के पहिये जाम हो गए। जिस पर वाहन स्वामी ने कार को क्रेन से सर्विस सेंटर भिजवाया। जहां पता चला कि पेट्रोल में अत्यधिक मिलावट से कार की यह स्थिति हुई।
🤞 गाड़ी के टैंक से पेट्रोल निकालता कार मेकेनिक
क्या पेट्रोल में मिलावट इस घटना की वजह है? वाहन मालिक ने क्या आरोप लगाए? जानिए पूरी रिपोर्ट।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]