देसी शराब के ठेके पर बेची जा रही थी मिलावटी शराब, आबकारी विभाग ने किया पर्दाफाश  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां पथरी थाना क्षेत्र के शाहपुर इलाके में देसी शराब के ठेके पर मिलावटी शराब बेची जाने का पर्दाफाश खुद आबकारी विभाग की टीम ने किया। ताज्जुब की बात ये है कि ये कार्रवाई देहरादून से आई आबकारी विभाग की टीम ने की है और हरिद्वार आबकारी विभाग टीम को इस कार्रवाई की भनक तक भी नहीं लगी।

जानकारी के मुताबिक आबकारी आयुक्त को देसी शराब के ठेके पर शराब में मिलावट की जानकारी मिली थी, जिसके बाद आबकारी आयुक्त के निर्देश पर देहरादून जिले के आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम को हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में भेजा गया। देहरादून की टीम ने शाहपुर इलाके में देसी शराब के ठेके पर अचानक से छापा मारा। छापे के दौरान सामने आया है कि टैट्रा पैक से सीरिंज की मदद से शराब निकाली जा रही थी। इसके स्थान पर उसमें पानी या अन्य लिक्विड मिलाकर उसे फेविक्विक से सील कर दिया जाता था। मौके से टैट्रा पैक से निकाली गई शराब के पव्वे, शराब निकालने के लिए इस्तेमाल की जा रही सीरिंज व अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है। यह भी संदेह व्यक्त किया कि टैट्रा पैक में किसी जहरीले कैमिकल का उपयोग भी किया जा सकता है, जिससे जनता की जान पर बड़ा खतरा हो सकता है। प्रारंभिक अभिलेखों के अनुसार दुकान की अनुज्ञापी कनिका कर्णवाल है। दुकान के संचालन व अवैध तरीके से कार्य करने के पीछे वास्तविक रूप से जोगिंदर लंगड़ा नामक व्यक्ति सक्रिय रूप से संलिप्त होने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

 

आबकारी आयुक्त हरिचंद सेमवाल के निर्देश पर देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में प्रेरणा बिष्ट, आबकारी निरीक्षक (क्षेत्र 3 ऋषिकेश) ने विशेष रूप से उल्लेखनीय भूमिका निभाई। दल में दर्शन सिंह, आबकारी निरीक्षक (सेक्टर 1 देहरादून) व मानवेन्द्र सिंह पंवार, आबकारी निरीक्षक (मुख्यालय) भी सम्मिलित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Adulterated liquor was being sold Adulterated liquor was being sold on country liquor contract Country liquor contract Excise Department Excise Department busted haridwar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More