आबकारी विभाग ने पॉश कॉलोनी से बरामद की भारी मात्रा में नकली शराब एवं शराब बनाने के उपकरण  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रूद्रपुर। अवैध शराब की धरपकड़ एवं रोकथाम हेतु आबकारी आयुक्त उत्तराखण्ड देहरादून और जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में 22 नवम्बर को जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंह नगर अशोक मिश्रा के नेतृत्व में आबकारी विभाग ऊधमसिंह नगर, जिला आबकारी प्रवर्तन इकाई तथा कुमायूं मण्डल, प्रवर्तन इकाई की संयुक्त टीम द्वारा रूद्रपुर क्षेत्र के भूरारानी स्थित एक घर पर दबिश देकर नकली शराब और बनाने के उपकरण किये जब्त।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी थी कि लालकुआँ क्षेत्र का रहने वाला विकास मण्डल आज कल भूरारानी क्षेत्र में अवैध गतिविधि कर रहा है। मुखबिर द्वारा बताया गया है कि आज वह भूरारानी क्षेत्र में आने वाला है। टीम द्वारा उसकी सूरागकसी लगायी गयी तो वह टीम को अपनी ऑल्टो कार यूके-04 8229 में आता हुआ दिखाई दिया। विकास मण्डल को आबकारी विभाग द्वारा पूर्व के वर्षों में भी नकली शराब की फैक्ट्री के साथ पकड़ा था। टीम द्वारा उसकी कार का पीछा करने पर वह भूरारानी रोड़ में धर्मपुर के पास द्वारका इन्क्लेव फेज-1 कॉलोनी में घुस गया। टीम द्वारा कॉलोनी में उसकी खोजबीन की जाने लगी तो वह एक घर को बन्द कर ऑल्टो कार से जाता हुआ दिखाई दिया। टीम द्वारा उसको रोकने का इशारा किया गया तो वह टीम को पहचान कर गाड़ी तेजी से भगाकर ले गया। जिस घर से वह निकला था उस घर की टीम द्वारा घेराबन्दी की गयी तथा पड़ोसी गवाहनों को बुलाकर घर का ताला तोड़कर उनके समक्ष तलाशी ली गयी तो घर के अन्दर नकली शराब गुलाब ब्राण्ड बनती हुयी पायी गयी। टीम को इस घर से भारी मात्रा में शराब और शराब बनाने के उपकरण मिले हैं। अभियुक्त विकास मण्डल पुत्र विरेन्द्र मण्डल वार्ड न0-04 आजाद नगर डौलीरेन्ज लालकुआँ के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ कर दी गयी है। उक्त कार्यवाही के दौरान महेन्द्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 रूद्रपुर तथा सोनू सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 काशीपुर अतिरिक्त प्रभार जनपदीय प्रवर्तन, ऊधमसिंह नगर के साथ अन्य आबकारी कार्मिक शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Excise department recovered huge quantity of spurious liquor and liquor making equipment from posh colony rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More