राजस्व वसूली में लापरवाही एवं आदेशों की अवहेलना पर अल्मोड़ा के आबकारी निरीक्षक सस्पेंड 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर अल्मोड़ा के आबकारी निरीक्षक बलजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया है। सचिव आबकारी एचसी सेमवाल ने यह आदेश किए हैं। आबकारी निरीक्षक पर आरोप है कि उन्होंने अपने क्षेत्र का राजस्व जमा नहीं कराया। इसके साथ ही भतरौजखान में स्वीकृत शराब की दुकान को भी लंबे समय से नहीं खुलवा पाए। निरीक्षक पर उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन न करने का भी गंभीर आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

शासन ने इसे कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन मानते हुए गंभीर कृत्य माना है। निरीक्षक बलवीर सिंह निलंबन की अवधि में संयुक्त आबकारी आयुक्त कार्यालय हल्द्वानी से संबंद्ध रहेंगे। विदित है कि सचिव राजस्व वसूली में लापरवाही पर यूएसनगर और पिथौरागढ़ के जिला आबकारी अधिकारियों की एसीआर पर भी प्रतिकूल प्रविष्ट दर्ज करने के आदेश दे चुके हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: almora news Excise Inspector of Almora suspended for negligence in revenue collection and disobedience of orders Excise news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More