आबकारी टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में स्कॉच व्हिस्की शराब की बरामद 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। संयुक्त आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बीती रात ताबड़तोड़ छापेमारी की, इस दौरान ग्राम खड़कपुर देवीपुरा में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से महंगी स्कॉच व्हिस्की शराब का जखीरा बरामद हुआ है। पकड़े गए माल की अनुमानित कीमत 60 हजार रुपए है। 

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी ने मुखबिर की सूचना पर बीती रात पूरी टीम के साथ यहां खड़कपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे, इस दौरान खड़कपुर देवीपुरा निवासी व्यक्ति से महंगी इंपोर्टेड स्कॉच व्हिस्की का जखीरा बरामद हुआ। यह व्यक्ति अपने घर से अवैध रूप से शराब और बीयर की बिक्री कर रहा था। इसके कब्जे से 12 बोतल जॉनी वाकर रेड लेबल, 12 बोतल हाइलैंड क्वीन, दो बोतल एंटी एक्टिविटी ब्लू जैसी इंपोर्टेड एवं महंगी स्कॉच व्हिस्की और 46 बोतल बीयर बरामद हुई। बरामद हुई शराब की अनुमानित कीमत 60 हजार रुपए है। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उससे जरूरी पूछताछ की जा रही है। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि छापे की यह कार्रवाई निरंतर रूप से आगे भी जारी रहेगी। 

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

इस दौरान कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी के अलावा आबकारी उप निरीक्षक असीस सिद्दीकी, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश भट्ट, कृष्णा चंद्र एवं सुनीता रानी कंबोज आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a huge quantity of Scotch whisky liquor recovered Excise team kashipur news one person arrested The excise team arrested a person and recovered a huge quantity of Scotch whisky liquor from his possession udham singh nagar news uttarakhand news आबकारी टीम उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज एक व्यक्ति गिरफ्तार काशीपुर न्यूज भारी मात्रा में स्कॉच व्हिस्की शराब बरामद

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More